निर्धनता सब दूर हो,फूले फले किसान।
मेरा देश महान हो, दे दो प्रभु वरदान।।
• • •
प्रेम सुधा का सब करें, दुनिया में रसपान।
बैर मिटे सब आपसी, दे दो प्रभु वरदान।।
• • •
ज्योतिर्मय कर ज्ञान से, मिट जाए अज्ञान।
करे हिन्द उत्थान नित, दे दो प्रभु वरदान।।
• • •
दुनिया से संताप का, अंत करो भगवान।
नहीं नयन में नीर हों, दे दो प्रभु वरदान।।
• • •
सबके कष्टों का यहाँ, रहबर लें संज्ञान।
दया धर्म उनमें जगे, दे दो प्रभु वरदान।।

-स्नेहा सिंह