हरा गुलाबी नीला पीला- वीरेन्द्र तोमर

हरा गुलाबी नीला पीला
रंगो ने कर दिया गीला

फूलों से बनाये सारे रंग
खेले राधिका कृष्णा संग

सबसे गहरा प्यार का रंग
मस्ती होवे भांग के संग

आयी गर्मी, शरद विदाई,
बाटें लोग चहुंओर मिठाई

लोग-लुगाई खेलें होली
ब्रज गलियों में हो रही होली

गले मिल रहे लगा गुलाल,
मिटा रहे मन का मलाल

ऐसा श्याम कुछ करो इल्म,
एक हो जायें हिन्दू-मुस्लिम

समाज में सौहार्द बने,
भारत दुनिया में मिसाल बने

-वीरेन्द्र तोमर