कोरोना- प्रीति कुमारी

देश की जान बचाओ यारो,
कोरोना मुक्त भारत बनाओ यारो।
घर पर ही रह कर,
प्राचीन संस्कृति अपनाओ यारो।
हाथ जोड़ कर करो नमस्कार,

दूर रह कर करो वाद संवाद।
यही समय की मांग है यारो,
देश की जान बचाओ यारो,
कोरोना मुक्त भारत बनाओ यारो।

गर रखना है अपनों को सदा करीब,
तो दूरी रखो यही है सबसे अच्छी तरतीब।
स्वच्छता पर ध्यान है रखना,
पग पग पर कदम फूक फूक कर है चलना।

वक़्त ने ऐसी करवट ली है,
देश पर विपत्ति आन पड़ी है।
साथ में हमे चलना होगा,
साथ में हमे लड़ना होगा।

गर हाथ से हाथ मिल जाए,
तो आई विपदा भी टल जाए।
यही समय की मांग है यारो,
डटो वहीं हटो नहीं,

सहयोग दो अपना भरपूर यारो।
क्योंकि हमे देश को बचाना है,
कोरोना मुक्त भारत बनाना है।।

-प्रीति कुमारी