संस्कृति और सभ्यता: ममता शर्मा

कहां हैं वो संस्कृति और सभ्यता,
जो नारी को सम्मान देती थी
कहां हैं वो संस्कृति और सभ्यता,
जो नारी के अपमान करने वाले को,
रावण का नाम देती थी

कहां हैं वो सभ्यता?
जो हर नारी को
माँ और बहन का नाम देती थी
कहां हैं वो संस्कृति?
कहां हैं वो सभ्यता?

क्या संस्कृति और सभ्यता
अब सिर्फ़ किताबों या
कहानियों में ही रह गई हैं
असल जिंदगी में कोई मोल नहीं
रह गया इसका?
आखिर कब मिलेगा?
नारी को उसका सम्मान
कब खत्म होगा?
नारी पर हो रहा अत्याचार

क्या यही सिखाती हैं हमारी संस्कृति?
आखिर कहां हैं हमारी संस्कृति और सभ्यता,
जो नारी का सम्मान करना सिखाती थी

ममता शर्मा
बीए छात्रा
पीजीजीसीजी-42, चंडीगढ़