बाबुल की बिटिया: ममता शर्मा

परियों के देश से आई
एक नन्हीं सी परी
माँ के आँचल की छाँव
और
पिता के प्यार-दुलार के 
बगिया में पली प्यारी सी एक कली

खेलकूद बड़ी हुई
बाबुल के बगिया की कली
अब नन्हीं सी वो परी
बाबुल के अँगना में
जो थी नाजो़ से पली,
महका के बाबुल की बगिया
अब पिया के घर को हैं चली
बाबुल की बिटिया

ममता शर्मा
पीजीजीसीजी- 42
चंडीगढ़