Friday, April 19, 2024
Homeभारतमालाबार नौसेना युद्धाभ्यास में इस बार आस्ट्रेलिया भी होगा शामिल

मालाबार नौसेना युद्धाभ्यास में इस बार आस्ट्रेलिया भी होगा शामिल

भारत, अमेरिका और जापान द्वारा किये जाने वाले मालाबार युद्धाभ्यास में इस बार ऑस्ट्रेलिया भी शामिल होगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में अगले महीने होने वाले वार्षिक युद्धाभ्यास में भारत द्वारा नौसेना युद्धाभ्यास में शामिल होने के ऑस्ट्रेलियाई अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा है कि भारत समुद्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अन्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है और ऑस्ट्रेलिया के साथ रक्षा के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग की पृष्ठभूमि में मालाबार-2020 नौसेना युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रेलियाई नौसेना की भागीदारी देखने को मिलेगी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस अभ्यास से इसमें शिरकत करने वाले देशों की नौसेना के बीच समन्वय और मजबूत होगा। मालाबार युद्धाभ्यास की शुरुआत वर्ष 1992 में अमेरिकी और भारतीय नौसेना के बीच हिंद महासागर में द्विपक्षीय अभ्यास के तौर पर हुई थी।

वहीं जापान वर्ष 2015 में इस युद्धाभ्यास में स्थायी रूप से शामिल हुआ था। ऑस्ट्रेलिया भी पिछले कई सालों से इस युद्धाभ्यास में शामिल होने को लेकर रुचि दिखा रहा था।

टॉप न्यूज