दैनिक राशिफल 1 फरवरी 2023: मेष राशि वालों की लव लाइफ में आएगा उतार-चढ़ाव, कर्क राशि वालों को मिलेगी सफलता

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

मेष राशि

आज आप हर तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। किसी मेहमान के आने से पूरा माहौल खुशनुमा होने के आसार हैं। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज नए विचार धन लाभ के मार्ग खोलेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा। आपकी हालिया रचनात्मक ऊर्जा आज रंग लाएगी और आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अपने स्वार्थ के लिए किसी बच्चे को दूसरों के प्रति भड़काने से बचें। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के काम आएगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। लव लाइफ में आपके लिए कोई बेहद सनसनीखेज खबर आ सकती है। आज आपका लकी नंबर 21 है। घरेलू खरीददारी में आज सुविधा से अधिक खर्च न करें। किसी प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग में कोई आपकी मदद कर सकता है। बिजनेस में बड़े काम में रिस्क लेने के लिए तैयार हो सकते हैं। आज काम की अधिकता रहेगी। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा।

मिथुन राशि

आज के दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना आपके लिए लाभकारी रहेगा। संतान का अच्छा व्यवहार देखकर माता-पिता प्रसन्न होंगे। आपको ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए, जो आपसे कोई काम निकलवाना चाहते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आज कोई आपका ध्यान खींचेगा। आज आपको अपने पार्टनर से गंभीर बात करने की ज़रूरत महसूस होगी। आज आपका लकी नंबर 25 है। आज आपकी आय में वृद्धि होगी। आप में से कुछ लोगों की संपत्ति में वृद्धि होने के संकेत हैं, आप संपत्ति खरीद सकते हैं। अपने व्यापारिक संपर्क मजबूत करें। जीवनसाथी का सहयोग आज आपके काम में कारगर साबित होगा। दफ्तर में आलस्य और लापरवाही बिल्कुल न करें।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक करने की जरूरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से दूर रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। प्रिय को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आज आपका लकी कलर मैजेंटा है। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज किसी बाहरी स्रोत से आय होने के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यवसाय में वर्तमान में क्या चल रहा है, इस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। व्यवसायी वर्ग को लाभ के लिए ग्राहकों के प्रति विनम्र रहना होगा। आप जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे। अकाउंट से जुड़ा काम करने वालों के लिए दिन शुभ है।

सिंह राशि

आज आप खुद में गजब का आत्मबल और ऊर्जा महसूस करेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की स्थिति को ठीक रखेगा। पति-पत्नी को अपने बीच किसी भी तरह की गलतफहमी पैदा नहीं होने देनी चाहिए। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपका लकी नंबर 2 है। व्यापार में आज किसी से पैसों का लेन-देन करते हैं तो वह आपके लिए सफल रहेगा। किसी प्रोजेक्ट में पैसा लगाने के लिए बचत को तोड़ना पड़ सकता है। करियर से जुड़े मामलों के लिए वर्तमान समय बहुत ही उपयुक्त है।

कन्या राशि

आज अपने समय और धैर्य का पूरा उपयोग करें। अपनी पसंदीदा गतिविधियों के लिए कुछ समय अलग से निकालें। पिता या पिता तुल्य लोगों से जीवन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी सलाह मिल सकती है। दांपत्य संबंधों में भी मधुरता की स्थिति रहेगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ भविष्य में विवाह की योजना बना सकते हैं। आज आपका शुभ रंग पीला है। आज आपका लकी नंबर 16 है। आज के दिन छल-कपट और गलत तरीके से धन प्राप्त करने का प्रयास न करें। आज आपको अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से ही उठाना चाहिए। काम की गुणवत्ता के साथ-साथ काम से जुड़ी डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। दफ्तर में आपकी अहमियत बनी रहेगी।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहेगा। लोगों से कम संवाद बनाए रखें, खासतौर पर निजी जीवन से जुड़ी चल रही समस्याओं के बारे में बिल्कुल भी बात न करें। किसी के साथ रोमांटिक बातें बहुत सोच समझकर करें। पार्टनर को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं। आज मां दुर्गा के साथ तुलसी का दीपक जलाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज आपका लकी नंबर 7 है। जैसा सोचा था उससे अधिक मुनाफा मिलने की संभावना है। विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्र लोन लेने के बारे में सोच सकते हैं। करियर के पथ पर आगे बढ़ते हुए किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि

आज हनुमानजी की कृपा आप पर बनी रहेगी, हो सके तो हनुमानजी की पूजा करें। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। जो आपसे मदद मांगेंगे उनके लिए आप वचन का हाथ बढ़ाएंगे। शादीशुदा जातक अपने जीवन साथी के साथ ऑफिस के मामलों को शेयर करेंगे। जो लोग अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं, वे दिन भर प्यार भरे शब्दों का अनुभव करेंगे। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज सोच समझकर पैसा खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कुछ लोग प्रस्ताव देने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन बिना शोध किए कोई कदम न उठाएं। साइड जॉब से पैसा कमाने का विचार काम कर सकता है। आपकी ईमानदारी से की गई मेहनत का आपको उम्मीद से अधिक मीठा परिणाम मिलेगा।

धनु राशि

आज आपका मन कुछ भटक सकता है। किसी भी अवैध कार्य में रुचि न लें। जीवनसाथी आपकी बात मानेगा, लेकिन एक सीमा तक। जो लोग विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं वे एक दूसरे के दिल के करीब आएंगे। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज जमीन-जायदाद में निवेश करने से पहले दो बार सोच लें। व्यापारी वर्ग को किसी पुराने क्लाइंट से कोई बड़ा काम मिल सकता है। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का सही समय है। युवाओं को ऑनलाइन प्लेसमेंट की तलाश करनी चाहिए। कोर्ट कचहरी, सरकारी दफ्तरों में रुके काम पूरे होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। अपनी प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज आपको विवादों से दूर रहना चाहिए। बाहरी लोगों को अपने निजी जीवन में दखलअंदाजी न करने दें। आज आपको अपने जीवन साथी से सहयोग मिल सकता है। आपका प्रिय आपसे अपनी कुछ परेशानियां साझा करेगा। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज पैसों के खर्च पर सख्ती से लगाम लगानी होगी। ऑनलाइन कार्य प्रणाली से आपके कई व्यावसायिक कार्य बन सकते हैं। किसी खास शख्स के सहयोग से आपके रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर कार्यभार बढ़ सकता है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझा हुआ हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। लव पार्टनर सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात करेंगे। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज व्यवसाय में आपको कोई नया अवसर नजर आएगा। कपड़ों का व्यापार करने वालों के लिए दिन शुभ है। खेलों से जुड़े लोग अपने पसंदीदा खेल के नए कौशल सीख सकते हैं। दफ्तर में अच्छे व्यवहार से कुछ लोगों को मदद मिल सकती है।

मीन राशि

अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता से संबंध प्रगाढ़ होंगे, एक दूसरे की परेशानी दूर करने का प्रयास करेंगे। कुछ भी पाने की जिद्द बिल्कुल न करें। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके दिमाग में घूम सकती हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में भावनात्मक रूप से फैसले लेना उचित नहीं होगा। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज सकारात्मक रहें और सही दिशा में धन प्राप्ति का प्रयास करें। विदेश का व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी सूचना मिलेगी।