Surya Gochar 2022: यहां पढ़ें सूर्य के धनु राशि में गोचर से आपकी राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

सूर्य देव एक राशि में 30 दिन रहते हैं तथा पूरे वर्ष में 12 राशि में भ्रमण करते हैं। इसी क्रम में 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। धनु राशि का स्वामी गुरु होता है। गुरु सूर्य का मित्र है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास आरंभ हो जाएगा।

वैसे आपको बता दें कि सूर्य के राशि परिवर्तन के दिन बनने वाली ग्रह स्थिति से आगामी 30 दिनों का फल कथन किया जाता है। जिसका वर्णन मेदिनी ज्योतिष में किया गया है। इस बार 16 दिसंबर की सुबह 10:06 बजे सूर्य शुक्रवार के दिन धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

रिकॉर्ड सर्दी का प्रकोप

धनु संक्रांति के समय ग्रहों की महायुति सर्दियों में मैदानी इलाकों में हल्की बारिश तथा पहाड़ों पर रिकॉर्ड तोड़ बर्फ़बारी लेकर आएगी।

सूर्य सभी ग्रहों के राजा होते हैं, इनके राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि

सूर्य के इस गोचर से भाग्य में वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति से साथ-साथ पैसा बचेगा। भाई बहनों के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। गोचर की अवधि में पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। पिता की सेहता का ख्याल रखना होगा।

वृषभ राशि

कार्यस्थल पर धन लाभ होगा। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों पर धन खर्च होगा।

मिथुन राशि

गोचर के दौरान गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। शादीशुदा जिंदगी के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। किसी खास इंसान से विवाद हो सकता है। मांसपेशियों की समस्या परेशान करेगी।

कर्क राशि

मुकदमेबाजी में सफलता मिल सकती है। रोजगार में उन्नति होगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में बच्चों का खास ख्याल रखना होगा।

सिंह राशि

संतान की उन्नति होगी। संतान के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।

कन्या राशि

सेहत को लेकर सावधान रहना होगा, वरना बीमार पड़ सकते हैं। परिवार में झगड़े का माहौल रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि

गोचर के दौरान शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, जिस कारण जीवन के सुख का आनंद लेंगे। भाई से आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई प्रभावशाली इंसान आपका मित्र आ सकता है।

वृश्चिक राशि

गोचर के दौरान इनकम बढ़ेगा, सरकारी योजना का लाभ मिलेगा, पिता की संपत्ति से धन लाभ होगा, गोचर के दौरान खराब दिनचर्या मानसिक तनाव देगा, निवेश के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा, संपत्ति खरीद सकते हैं, व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। 

धनु राशि

नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। राजनितिक सफलता मिल सकती है। समाज में सम्मान मिलेगा।

मकर राशि

सेहत पर धन खर्च होगा,  विदेश व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा । कचहरी के कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में पिता की सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

कुंभ राशि

अच्छे धन लाभ की उम्मीद है। नौकरी में सैलरी बढ़ सकती है। सरकारी कर्मचारीयों को कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा। 

मीन राशि

नौकरीपेशा लोगों की उन्नति होगी। कार्यालय में प्रतिष्ठा मिलेगी। बिजनेस में धन लाभ और प्रसिद्धि मिलेगी। गोचर के दौरान गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा, समाज में छवि अच्छी रहेगी।

संपर्क-
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400