आज 18 जनवरी 2023 का राशिफल: वृश्चिक वालों को होगा धन लाभ, दूर होगी मीन वालों की परेशानी

मेष राशि

आज का दिन उत्साहपूर्वक व्यतीत होगा। किसी नई बात या योजना के लिए दिन बहुत सही है। अगर कुछ नया करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर और ऑफिस के बीच में उत्तम तालमेल रख सकेंगे। व्यापार में धन-लाभ के प्रबल योग रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रुप से स्फूर्ति और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ संबंध बनाए रखें तथा वाणी पर संयम रखें, वरना परिवार में तनाव होने की संभावना हो सकती है। लव लाइफ से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आ सकती है। दोस्ती प्यार में बदल सकती है। अपोजिट जेंडर वालों से आकर्षण बढ़ सकता है। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चलेगी।

वृष राशि

आपके लिए आज का दिन काफी खुशनुमा बीतेगा। आप मानसिक रूप से खुश रहेंगे, इसलिए थोड़ी बहुत चुनौतियां भी आएंगी तो आप खुशी से उनका सामना करेंगे। प्यार के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा और अपने प्रिय के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपकी मेहनत का फल आपको नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और परिवार का आवागमन में काफी अच्छा होने से आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आप किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं, आपका प्रपोजल स्वीकार किया जा सकता है। लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल भी बनेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन मिठास भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके कुछ परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। भगवान गणेश जी की आरती करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। लव पार्टनर के साथ बिताये हुए पल याद करेंगे। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। आज पार्टनर के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। किसी काम से शहर से बाहर जा सकते है। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी।

कर्क राशि

आज मन में विचारों की अधिकता होने से कुछ अशांत रह सकता है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे, उसका भी आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस में पिता से मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है, नतीजे आगे मिलेंगे। आज परिवार को समय दें बच्चों से बातें करें परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएं। आपके करीबी दोस्त की मदद से आपको आकर्षक सौदा करने में मदद मिलेगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। कोई अपोजिट जेंडर वाला व्यक्ति आपकी रिलेशनशिप में परेशानी पैदा कर सकता है। पार्टनर से मन मुटाव हो सकता है।

सिंह राशि

आपके लिए आज का दिन अपने पुराने कार्य को निपटाने के लिए बेहतर रहेगा। काम के सिलसिले में आपका दिन बेहतर रहेगा और व्यापार से अच्छा मुनाफे की उम्मीद की जा सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी और आपका दिन अच्छा से बीतेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन अनुकूल नहीं है। थोड़ा संभल कर रहें, शिक्षा के क्षेत्र में रुकावट आ सकती है, लेकिन विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। आज लव लाइफ को लेकर कोई बड़ा फैसला ना लें। आज के दिन शुरू हुई पार्टनरशिप लंबे समय तक चल सकती है। आप आपको मानसिक तनाव हो सकता है। पार्टनर को लेकर मन में नेगेटिव बातें चलेगी। सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। दांपत्य जीवन मे तालमेल रहेगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बनायेंगे। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। आज पति-पत्नी के बीच तालमेल ठीक रहेगा। पार्टनर से आपको खुशखबरी मिल सकती है। कोई अपोजिट जेंडर वाला व्यक्ति आपके करीब आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि

आज आप व्यावसायिक रुप से कार्यों में तेजी महसूस कर सकते हैं, इसके साथ आपको लक्ष्य प्राप्त करने की चिंता सता सकती है। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं। आपके काम में कुछ नये लोग भी जुड़ सकते हैं। किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। लव पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। आज प्रेम संबंधों में मधुरता लाने की कोशिश करें। पार्टनर को मनाने में आपको सफलता मिल सकती है। आज सोच-समझकर बोलें। अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है।

वृश्चिक राशि

अच्छे आर्थिक लाभ के योग हैं, इसलिए आगे बढ़कर इसका स्वागत करें और मेहनत करें। खाने-पीने पर ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने व्यवहार को अच्छा बनाएं। किसी से भी झगड़ा ना करें, खासतौर से अपने जीवनसाथी से, क्योंकि ऐसी संभावना दिखाई दे रही है कि आप अपने गुस्से से अपने रिश्ते को खराब कर सकते हैं, इसलिए गुस्से पर काबू रखें । परिवार का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा। आर्थिक तौर पर आप मजबूत रहेंगे। यहां तक कि यदि आप किसी प्रेम संबंध में है तो भी दिनमान अनुकूल रहेगा। आज शुरू होने वाली रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चलेगी। पत्नी के साथ मांगलिक प्रोग्राम में जाने के योग हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आज आपके प्रेमी के साथ रिश्तें मधुर होंगे। जीवनसाथी से सोच-समझकर मजाक करें। पार्टनर की कुछ बातें इग्नोर करनी पडे़गी।

धनु राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप खुश होंगे। ऑफिस में बॉस आपसे खुश होंगे। अगर किसी नये काम की शरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। लवमेट किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपके सारे काम सफल होंगे। आप सिंगल लोगों को किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग बना रहेगा।

मकर राशि

आज आपको शैक्षिक कार्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। उत्तम वस्तुओं की प्राप्ति होगी। आज अपनी सोच पॉजिटिव रखें और काम करने के तरीके में बदलाव करें, सब ठीक हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों से असफल हो रहे कार्यों में आज सफलता मिल सकती है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी स्वच्छता के प्रति सहयोग की प्राप्ति होगी। पार्टनर को खुश करने के लिए उपहार दे सकते हैं। आज के दिन आपकी लव लाइफ में अच्छा तालमेल रहेगा। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

कुंभ राशि

दिन को बेहतर बनाने की दिशा में आपको चुनौतियों से लड़ना होगा। मानसिक रूप से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। कई सारे काम एक साथ निपटाने की जल्दबाजी ना करें, नहीं तो कोई भी काम नहीं बन पाएगा। यदि सही तरीके से काम करेंगे तो आज आपकी इनकम बढ़ सकती है और काम के स्थान पर ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव का माहौल रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज सुकून मिलेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। आज सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। पार्टनर को लेकर किसी के साथ विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों में किसी भी तरह का कोई बड़ा फैसला ना लें। पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपके खर्चे बढ़ेंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। आपकी परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो सकता है। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं, धन में बढ़ोतरी होगी। आज पार्टनर के साथ अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। दोनों भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। पार्टनर से सुख मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आज पार्टनर की बात इग्नोर ना करें।