10 से 16 अप्रैल 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल: बुलंद रहेगा कन्या राशि वालों का भाग्य, वृश्चिक राशि वालों को मिलेंगे विवाह के प्रस्ताव

पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 10 अप्रैल से रविवार 16 अप्रैल 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 के वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी से वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में वृश्चिक राशि का रहेगा। उसके उपरांत धनु और मकर में गोचर करता हुआ 15 अप्रैल को 5:38 बजे सांयकाल से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य ग्रह प्रारंभ में मीन राशि में रहेंगे। 14 अप्रैल को 5:05 बजे सायंकाल से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बाकी सभी ग्रह पूरे सप्ताह एक राशि में ही रहेंगे। मंगल  मिथुन राशि में, बुध और राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में शनि कुंभ राशि में और शुक्र वृष राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि

यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले असर वाला है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे संबंध आएंगे, परंतु कुछ लोग उसमें बाधा भी खड़ी करेंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। कुछ क्षेत्रों से पैसा आयेगा। इस सप्ताह आपके शत्रु प्रबल रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 अप्रैल सफलतादायक है। 10 अप्रैल को मेष राशि के जातक अगर बीमार हैं, तो उनकी बीमारी ठीक होने के लक्षण प्रकट होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राहु की शांति का उपाय करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपको धन की प्राप्ति होगी। कार्यालय में आपको सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। स्वास्थ आपका ठीक रहेगा।  जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 16 अप्रैल कार्यों को संपन्न करने के लिए उत्तम है। 16 अप्रैल को आपको अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। 11, 12 और 13 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 10 अप्रैल को आपके जीवन साथी को कुछ परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगल देव को शांत कराने का उपाय करें। मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 7 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपको शासकीय कार्यालय से बहुत मदद मिलेगी। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाइयों से मतभेद हो सकता है। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। दुर्घटना का भी योग है। कृपया सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 अप्रैल उत्तम और लाभप्रद हैं । 10 अप्रैल को आपके शत्रुओं को परेशानी होगी। 14 और 15 अप्रैल को आपको संभल कर कोई कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगल देव की शांति का उपाय करें। इसके अलावा मंगलवार को मंदिर में जाकर मसूर की दाल और गेहूं का गरीबों के बीच में वितरण करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य आपका साथ देगा। शत्रुओं पर आप इस सप्ताह विजय प्राप्त कर सकते हैं। धन आने का उत्तम योग है। शासकीय कार्यों में आपको सफलता  नहीं मिल पाएगी। पिताजी को कष्ट हो सकता है। आपको अपनी संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 अप्रैल उत्तम और लाभदायक है। 11, 12, 13 और 16 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कार्य कार्य करना चाहिए। 10 अप्रैल को आपके संतान को कष्ट हो सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शासकीय कार्यालयों में आपको सफलता प्राप्त होगी। वरिष्ठ और अपने से कनिष्ठ सबका सहयोग आपको प्राप्त होगा। धन आने का योग कम है। भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर विश्वास करें। संतान का सहयोग आपको थोड़ा बहुत प्राप्त हो सकता है। शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 16 अप्रैल फलदायक है। 14 और 15 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए। 10 अप्रैल को आपके सुख में कमी हो सकती है या माताजी को कष्ट हो सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके भाग्य का सितारा बुलंदी पर है। भाग्य से आपके कई कार्य हो जाएंगे। अगर आप शासकीय अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। इस सप्ताह आपके नए शत्रु बन सकते हैं, पुराने शत्रु शांत रहेंगे। छोटी मोटी दुर्घटना का भी योग है। इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 अप्रैल उत्तम फलदायक हैं। 10 अप्रैल को आपके भाइयों को कष्ट हो सकता है। 16 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह राहु की शांति का उपाय करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहने की संभावना है। भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम का उपयोग करें। आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे। पेट का छोटा-मोटा रोग हो सकता है।  आपको अपने संतान का सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 अप्रैल अच्छे हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। 10 तारीख को आपको धन हानि हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अति उत्तम है। अविवाहित जातकों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। उनके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है। पिताजी के स्वास्थ्य में कोई खराबी आ सकती है। संतान से आपको उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति भी हो सकती है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 16 अप्रैल सफलता दायक है। 10 अप्रैल को आपको कुछ समस्या हो सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आपको सफलता प्राप्त होगी।  इस सप्ताह आप संतान से ज्यादा उम्मीद ना करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य में खराबी आएगी। आपके संतान को भी कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से बिल्कुल उम्मीद नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 अप्रैल शुभ फलदायक हैं। 10 अप्रैल को आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन रूद्राष्टक का पाठ करें और भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाइयों से उत्तम संबंध रहेंगे। आपकी संतान की उन्नति होगी। संतान आपकी खूब मदद करेगी। भाग्य से भी आपके कार्य हो सकते हैं। धन आने का अच्छा योग है। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 अप्रैल उत्तम है। 11, 12 और 13 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए। 10 अप्रैल को आपको हानि हो सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में आई खराबी अभी दूर नहीं हो पाएगी। भाग्य आपका साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे। संतान का सहयोग भी प्राप्त नहीं होगा। धन आने का अच्छा योग है। इस सप्ताह आपके लिए 16 अप्रैल उत्तम है।  14 और 15 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 10 अप्रैल को आपको कार्यालय में सावधान रहना चाहिए। 10 अप्रैल को ही आपके पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। धन आने की मात्रा में कमी आ सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। आपके सुख में कमी आएगी। माताजी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 अप्रैल सफलतादायक और शुभ हैं। 16 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए। 10 अप्रैल को आपको अपने भाग्य के सहारे कोई कार्य नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है।