साप्ताहिक राशिफल- 8 से 14 मई 2023: सूर्य और मंगल ग्रह की राशि में होगा परिवर्तन, जानें क्या पड़ेगा आप पर असर

पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 8 मई से रविवार 14 मई 2023 तक अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया से ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह में प्रारंभ में चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेग। 8 तारीख को ही 8:20 बजे रात से धनु राशि में प्रवेश करेगा। उसके उपरांत 10 तारीख को 11:24 बजे रात से मकर राशि में और 12 तारीख को 1:45 बजे रात से कुंभ राशि में गोचर करेगा। इस सप्ताह सूर्य और मंगल ग्रहों की राशि में परिवर्तन होगा। सूर्य प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा 15 तारीख के 3:26 बजे दिन से वृष राशि में प्रवेश करेगा। मंगल प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेगा तथा 10 तारीख के 11:57 बजे से कर्क राशि में जाएगा। पूरे सप्ताह बुध मेष राशि में वक्री रहेगा, गुरु मेष राशि में रहेगा, शनि कुंभ राशि में, शुक्र मिथुन राशि में और राहु मेष राशि में वक्री रहेगा।

मेष राशि

आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य यथास्थिति रहेगा। मानसिक तनाव अगर है तो उसके समाप्त होने का समय नजदीक आ रहा है। भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे। माताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। भाग्य इस सप्ताह आपका कम साथ देगा, परंतु अगर आप परिश्रम करेंगे तो आप सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 मई उपयुक्त है। 8 मई को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत करें। मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

आपका लग्नेश वर्तमान में मित्र राशि में होकर धन भाव में बैठा हुआ है, इसके कारण आपको धन लाभ हो सकता है। कचहरी के मामले में विवाद की स्थिति बन सकती है।  मानसिक तनाव बढ़ सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। भाग्य से आपको मदद नहीं मिल पाएगी। आपको कुछ भी प्राप्त करने के लिए पर्याप्त परिश्रम करना पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 तारीख अच्छी हैं। 9 और 10 मई को आपको सावधान रहना चाहिए। 8 तारीख को आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी वृद्धि होगी। धन आने के नए-नए रास्ते बनेंगे परंतु धन आ नहीं पाएगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 मई उत्तम और लाभप्रद है। 8 मई को आपको शत्रु पर विजय प्राप्त हो सकती है। 11 और 12 मई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राहु की शांति का उपाय करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए ठीक रहेगा। पारिवारिक संबंध में थोड़ा दुराव सकता है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है, परंतु अब कार्यालय की परेशानियों को दूर होने का समय निकट आ रहा है।  कचहरी के कार्यों में आपको मदद मिलेगी। अगर आप के ऊपर कोई कर्जा है तो उसको भी उतारने का समय आ गया है। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 मई उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहना चाहिए। 8 मई को आपके  संतान को प्रतिष्ठा मिल सकती है या आपको अपनी संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

आप इस सप्ताह थोड़े से प्रयास में अपने शत्रुओं को खत्म कर सकते हैं। कचहरी के कार्यों में अभी उलझने का समय नहीं है। धन आने का ठीक-ठाक योग है। इस सप्ताह भाग्य कभी आपकी मदद करेगा और कभी नहीं करेगा। इसलिए भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर विश्वास करें। इस सप्ताह आपके लिए कार्यों को करने के लिए 13 और 14 मई उपयुक्त हैं। 13 और 14 मई को आप अधिकांश कार्यों में सफल रहेंगे।  11 और 12 मई को आपको सावधान रहना चाहिए। 8 मई को आपके माताजी को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

8 मई को आपके सुख में वृद्धि होगी। आपके माताजी का आपको अच्छा आशीर्वाद मिलेगा। आपका अपने भाइयों के साथ इस सप्ताह तनाव हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। भाग्य आपका साथ देगा। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपके कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 मई उत्तम और लाभप्रद है। 9 और 10 मई को धन आने की उम्मीद भी है। इस सप्ताह 13 और 14 मई को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से काफी मदद मिलेगी। भाइयों के साथ संबंध ठीक हो सकते हैं। संतान से संबंध ठीक रहेंगे। जीवनसाथी को मानसिक क्लेश हो सकता है। धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 मई उत्तम है। 11 और भाई 12 मई को आपको शासन से लाभ मिल सकता है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान सूर्य को प्रातःकाल स्नान के उपरांत जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। सुख वृद्धि हेतु धन भी व्यय होगा। धन खर्च करते समय थोड़ा सावधान रहें। इस सप्ताह आपको कई प्रकार के रोग हो सकते हैं। जिससे मानसिक तनाव अधिक रहेगा। 8 मई को आपको मानसिक तनाव कुछ ज्यादा हो सकता है। संतान से आपको पर्याप्त सहयोग प्राप्त होगा। 13 और 14 मई को आपको लाभ प्राप्त होगा। 8 मई को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह संयोग बनेंगें। आपका अपने जीवन साथी के साथ उत्तम संबंध रहेगा। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। उनको मानसिक तनाव हो सकता है। दुर्घटनाओं के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 मई उत्तम और लाभदायक है। 8 मई को आपको कचहरी के कार्यों में लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का पूरे सप्ताह पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

यह सप्ताह आपके लिए कुछ अच्छा और कुछ बुरा रहेगा। यह सप्ताह आपको मिश्रित फल देगा। शासकीय कार्यों में बाधा आएगी। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। शत्रुओं को आप समाप्त कर सकते हैं। आपके सुख में वृद्धि होगी। माताजी के लिए यह सप्ताह उत्तम है। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 मई परिणाम दायक हैं। 11 और 12 मई को आप जो भी कार्य करेंगे उनमें आप सफल होंगे। 9 और 10 मई को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। 8 मई को आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए उत्तम है। दूर देश की यात्रा भी हो सकती है। आपको अपने संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। संतान अपने कार्यों में सफल रहेगी। प्रयास करने पर आप अपने शत्रुओं को समाप्त कर सकते हैं। भाई बहनों से संबंध तो ठीक रहेंगे परंतु किसी बात पर तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 मई उत्तम और लाभदायक हैं। 11 और 12 मई को कोई भी कार्य करने के पहले आपको सतर्क रहना चाहिए। 8 मई को आपको अपने कार्यालय में सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जनता में आप की प्रसिद्धि पहले बढ़ेगी। संतान को कष्ट होगा। संतान से आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा। धन प्राप्ति में बाधा आएगी, परंतु धन आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 मई उत्तम फलदायक हैं। 8 मई को आपका भाग्य आपका साथ दे सकता है। 13 और 14 मई को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव के पंचाक्षरी स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।