Friday, April 19, 2024
Homeआस्थाज्योतिषसाप्ताहिक राशिफल: 6 से 12 मार्च तक मेष, वृष, धनु राशि वालों...

साप्ताहिक राशिफल: 6 से 12 मार्च तक मेष, वृष, धनु राशि वालों के पास आ सकता है धन

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 6 मार्च से रविवार 12 मार्च 2023 अर्थात विक्रम संवत 2079 शक संवत 1944 के फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी से चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तक के सप्ताह का साप्ताहिक भविष्यफल। इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में सिंह राशि में रहेगा। उसके उपरांत कन्या और तुला राशि से गोचर करता हुआ 12 मार्च को 12:12 बजे रात से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस पूरे सप्ताह सूर्य और शनि कुंभ राशि में रहेंगे, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और राहु मेष राशि में गोचर करेंगे। बुद्ध प्रारंभ में वृष राशि में रहेंगे तथा 12 तारीख को 1 बजे रात से मिथुन राशि में चले जाएंगे। शुक्र प्रारंभ में मीन राशि में रहेंगे तथा 12 तारीख को 9:39 बजे प्रातः से मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आ सकता है। उसकी मात्रा संभवत कम होगी। भाई बहनों से सामान्य संबंध रहेगा। आपके  कार्य आपके परिश्रम की वजह से होंगे। भाग्य से आप कोई विशेष आशा ना रखें। आपके  स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है। संतान की उन्नति में भी बाधा आ सकती है। संतान का संबंध आपसे खराब हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। आपके सुख में वृद्धि होगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। ऋण की मात्रा में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 मार्च उत्तम तथा उपयुक्त है। 8, 9 और 10 मार्च को आपको सचेत होकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है। कार्यालय में आपके कार्य में बहुत सारी बाधाएं आएंगी। कार्यालय में आपको सदैव सतर्क रहना चाहिए। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। भाग्य सामान्य है। पिताजी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 मार्च अनुकूल है। 11 और 12 मार्च को आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है, आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रातःकाल स्नान करने के उपरांत नियमों का पालन करते हुए सूर्य देव को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

आपको अपने कार्यालय में इस सप्ताह सहयोग प्राप्त होगा। आपका अपने अधिकारी से संबंध उत्तम रहेगा। भाग्य ठीक है परंतु बहुत ज्यादा मदद नहीं करेगा। संतान से संबंध उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध में गिरावट आएगी। कचहरी के कार्यों में असफलता मिल सकती है। आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 मार्च उत्तम और अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का भाग्य इस सप्ताह उत्तम रहेगा। भाग्य के कारण उनके कई कार्य हो सकते हैं। भाग्य से उनको अच्छी मदद मिल सकती है। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। धन की आवक में कमी रहेगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।  पिताजी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 10 और 11 मार्च लाभदायक हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में इस सप्ताह परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपके पास धन कम आने की उम्मीद है। आपको अपने परिश्रम पर ही विश्वास करना पड़ेगा। इस सप्ताह भाग्य आप की मदद नहीं कर पाएगा। कार्यालय में आपको कम सहयोग प्राप्त होगा। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। माताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 मार्च लाभकारी हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी सामान्य है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए यह सप्ताह उत्तम है। विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में भी आपको सफलता मिल सकती है। भाग्य आपका सामान्य रूप से साथ देगा। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। शत्रुओं से डरने की आवश्यकता नहीं है। परंतु आपके शत्रु इस सप्ताह समाप्त नहीं होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 मार्च अनुकूल है। आप 6 और 7 मार्च को को कोई भी कार्य पूरी सावधानी से करें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला प्रभाव लेकर आ रहा है।  इस सप्ताह शत्रुओं पर आपका दबाव लगातार बढ़ता जाएगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। उसके लिए आपको सावधान रहना अत्यंत आवश्यक है। धन आने का सामान्य योग है। इस सप्ताह आपका भाग्य पहले जैसा ही कार्य करेगा। आपको कोई भी कार्य करवाने के लिए परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 मार्च उत्तम और फलदायक है। 8, 9 और 10 मार्च को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपनी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति भी हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।  जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 मार्च उत्तम फलदायक है। 11 और 12 मार्च को आपको सचेत रहकर कार्य करना है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। आप कोई नई चीज खरीद सकते हैं। कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। धन आने की भी उम्मीद है। आपका अपने भाई बहनों से तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। मगर इसके लिए आपको प्रयास करने होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 मार्च उत्तम और लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर भिखारियों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला असर वाला है। धन आने का योग है। संतान से आपको सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। भाई बहनों से संबंध ठीक रहेंगे। भाग्य साथ नहीं देगा। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 मार्च अनुकूल है।  6 और 7 मार्च को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको प्रतिदिन हनुमान चालीसा के 3 बार पाठ करना चाहिए। मंगलवार और शनिवार को यही कार्य हनुमान जी के मंदिर में जाकर करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला असर वाला है। धन आने का अच्छा योग है। भाई बहनों के साथ संबंधों में परेशानी आएगी। माताजी का स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य आपके पक्ष में कार्य करेगा। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 मार्च उत्तम फलदायक है। 8, 9 और 10 मार्च को आपको सचेत होकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह आदित्य हृदय स्त्रोत पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा। कई परेशानियों से आप इस सप्ताह बचेंगे।  भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेगा। भाग्य आपका उत्तम रूप से साथ देगा।  भाग्य के कारण अटके हुए कार्यों को करने का प्रयास करें। आपके लिए 8, 9 और 10 मार्च उत्तम फलदायक है। 6 और 7 मार्च को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

टॉप न्यूज