साप्ताहिक राशिफल: सोमवार 26 सितंबर से रविवार 2 अक्टूबर तक

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

सोमवार 26 सितंबर से रविवार 2 अक्टूबर 2022 अर्थात विक्रम संवत 2079 शक संवत 1944 के अश्वनी शुक्ल पक्ष की परिवा से अश्वनी शुक्ल पक्ष की सप्तमी तक का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा, कन्या राशि में रहेगा। उसके उपरांत तुला और वृश्चिक से गोचर करता हुआ 1 अक्टूबर को 3:36 बजे रात अंत से धनु राशि में प्रवेश करेगा। पूरे सप्ताह सूर्य और शुक्र, कन्या राशि में रहेंगे। मंगल, वृष राशि में रहेंगे। गुरु और शनि क्रमशः मीन और मकर राशि में वक्री रहेंगे। राहु, मेष राशि में वक्री रहेगा। बुध प्रारंभ में कन्या राशि में वक्री रहेगा। 1 तारीख के 5:36 बजे रात अंत से सिंह राशि में वक्री हो जाएगा तथा 2 तारीख को 9:42 बजे दिन से मार्गी होगा।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको अपनी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करते रहे। भाग्य आपका साथ देगा। शत्रुओं से आप को डरने की आवश्यकता नहीं है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 सितंबर उत्कृष्ट हैं। 26 और 27 सितंबर को आपको सचेत रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपको अपनी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। परीक्षा में उत्तम अंक प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपको 28 और 29 तारीख को किसी भी कार्य को करते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। 30 सितंबर 1 अक्टूबर को आपकी यात्रा सफल होगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार के दिन मंदिर जाएं, दर्शन करें तथा पूरे सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का जाप जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होगी। कचहरी के कार्यों में सतर्क रहें। जनता में सम्मान मिलेगा। माता और पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिश्रम पर आप विश्वास करें। अगर परिश्रम करेंगे तो फल प्राप्त होंगे। भाग्य के सहारे न बैठें। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 सितंबर तथा 2 अक्टूबर अनुकूल हैं। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

अपने प्रयासों से आप इस सप्ताह शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य के भरोसे न बैठें। अधिकारियों से लड़ने का प्रयास न करें। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। संतान की उन्नति भी हो सकती है। धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख लाभकारी हैं। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर का दिन आपके संतान के लिए उत्तम रहेगा। 2 अक्टूबर को आपको सावधान रह कर ही कोई कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप शनिवार को अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य की कामना के साथ दक्षिणमुखी हनुमान जी का दर्शन करें। साथ ही वहां पर बैठकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है। सुख संबंधी कोई सामग्री इस सप्ताह आप खरीद सकते हैं। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। भाग्य पर बिल्कुल भरोसा न करें। इस सप्ताह आपके लिए 30 सितंबर और 1 अक्टूबर उत्तम है। आपको चाहिए कि आप बीमारी इत्यादि से बचने के लिए इस सप्ताह विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे। सुख संबंधी कोई सामग्री खरीद सकते हैं। 26 और 27 सितंबर आपके लिए शुभदायक हैं। 30 सितंबर या 1 अक्टूबर को आप अपने सुख हेतु कुछ अच्छा कर सकते हैं।आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह शत्रु पर विजय का योग है। कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगी। नेताओं से सतर्क रहें। सामान्य धन आएगा। भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को धन आने का योग है। 28 और 29 सितंबर आपके लिए फलदाई है। 26 और 27 सितंबर को आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार का व्रत करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव पर तेल चढ़ाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है। कोई बड़ा कार्य भी आप  संपन्न कर सकते हैं। संतान से आपको उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति हो सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके 30 सितंबर और 1 अक्टूबर उत्तम है। 28 और 29 सितंबर को आपको कष्ट हो सकता है। आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर किसी योग्य ब्राह्मण को सफेद वस्त्र का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने कार्यालय में सफलताएं मिलेंगी। सरकारी कार्यालयों में भी अगर किसी कार्य से आप जाएंगे तो आप सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 सितंबर उत्तम हैं। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आपको कचहरी के कार्य में सफलता मिलने की उम्मीद है। 2 अक्टूबर को आपके सभी कार्य सफल होंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

मुकदमे बाजी में आप इस सप्ताह पूर्णतया सफल रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। आप कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। धन आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 सितंबर लाभदायक है। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को धन आने का उत्तम योग है। 2 अक्टूबर को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रुओं की संख्या वृद्धि होगी। धन प्राप्त होने में कुछ बाधा आ सकती है। आपका अपने कार्यालय में प्रभाव बढ़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 30 सितंबर और 1 अक्टूबर ठीक है। 26 और 27 सितंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।  सोमवार को भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपका व्यापार उत्तम चलेगा। आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। गलत रास्ते से धन आने-जाने का योग है‌। भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा।  कार्यालय में आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। आप अपने सभी शत्रुओं को समाप्त कर सकेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 सितंबर उत्तम हैं। 28 और 29 सितंबर को आप सतर्क रहें। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भाग्य आपका साथ देगा। 2 अक्टूबर को आपके सभी शासकीय कार्य आपके प्रयास से संपन्न हो  सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी प्रतिदिन गौमाता को दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

संपर्क-
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400