Monday, May 20, 2024
Homeवेब स्टोरीलोकमंचइतिहास के पन्नों में 1 फरवरीः नैन सिंह रावत न होते तो...

इतिहास के पन्नों में 1 फरवरीः नैन सिंह रावत न होते तो कौन बनाता लद्दाख से ल्हासा तक का नक्शा

देश-दुनिया के इतिहास में 1 फरवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख इसलिए खास है कि उसका रिश्ता ब्रितानी हुकूमत के समय हिमालयी क्षेत्र की खोज करने वाले पंडित नैन सिंह रावत से है। उत्तराखंड में 21 अक्टूबर, 1830 को जन्मे नैन सिंह का एक फरवरी 1882 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। रावत पहले पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने ल्हासा की ऊंचाई नापी। ब्रह्मपुत्र नदी का सर्वेक्षण किया। लद्दाख से ल्हासा का नक्शा बनाया। यायावर राहुल सांकृत्यायन उन्हें अपना गुरु मानते थे। रावत का कद इस कदर ऊंचा था कि उनकी मृत्यु की खबर को दुनिया भर के अखबारों ने प्रमुखता से छापा। चर्चित विद्वान और लेखक सर हेनरी यूल ने उनके लिए कहा था, ”एशिया का नक्शा बनाने में पंडित नैन सिंह का योगदान किसी भी दूसरे खोजकर्ता की तुलना में सबसे अधिक है।”

पंडित नैन सिंह रावत 19वीं शताब्दी में बिना किसी आधुनिक उपकरण की मदद के पूरे तिब्बत का नक्शा तैयार करने वाले पहले व्यक्ति हैं। उनके इस काम के लिए अंग्रेजी हुकूमत से उन्हें बहुत सम्मान मिला। सर्वेक्षण के क्षेत्र में दिया जाने वाले सबसे ऊंचा सम्मान ‘पेट्रोन गोल्ड मैडल’ पाने वाले नैन सिंह इकलौते भारतीय हैं। साल 2004 में भारत सरकार ने उनके नाम से एक डाक टिकट जारी किया और 2017 में गूगल ने उनकी जयंती पर अपना डूडल उन्हें समर्पित किया था।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1786ः लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।

1790ः न्यूयार्क में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स’ का आयोजन किया गया।

1793ः फ्रांस ने यूनाइटेड किंगडम और नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।

1797ः लार्ड काॅर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।

1814ः फिलीपींस में ज्वालामुखी फटा। करीब 1,200 लोगों की माैत।

1827ः कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना।

1835ः ईस्ट इंडिया कंपनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम से पट्टे पर लिया।

1835ः मॉरीशस में गुलामी प्रथा का अंत।

1855ः ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन।

1881ः दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना।

1884ः डाक बीमा योजना लागू हुई।

1908ः पुर्तगाल नरेश कार्लास प्रथम और युवराज लुइस फिलिप की लिस्बन में हत्या।

1922ः महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी।

1924ः ब्रिटेन ने सोवियत संघ को मान्यता प्रदान की।

1949ः प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया’ का अधिग्रहण किया।

1953ः नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में बाढ़। 2500 से ज्यादा लोगों की मौत।

1956ः दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापस बुलाने की मांग की।

1958ः मिस्र और सीरिया को यूनाइटेड अरब रिपब्लिक में मिला दिया गया। यह स्थिति 1961 तक बरकरार रही।

1964ः भारत में यूनिट ट्रस्ट की स्थापना।

1972ः भारतीय अंतरराष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण का गठन।

1974ः साओ पाउलो (ब्राजील) में 25 मंजिला बैंक की इमारत में आग। 227 लोगों की मृत्यु।

1976ः भारत में राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार का गठन।

1977ः भारतीय तट रक्षक बल का गठन।

1977ः दिल्ली में भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की स्थापना।

1979ः चौदह वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।

1985ः मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।

1991ः अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप। करीब 1200 लोगों की मौत।

1992ः भोपाल गैस त्रासदी में अदालत ने यूनियन कार्बाइड के पूर्व सीईओ वारेन एंडरसन को फरार घोषित किया।

1992ः केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ दिया गया।

1994ः जोस अनाला लेसो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त।

1999ः अंतरराष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन।

2002ः अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।

2003ः अंतरिक्ष से वापस लौटते वक्त हुई ‘कोलम्बिया यान दुर्घटना’ में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।

2004ः सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भगदड़। 251 लोगों की मौत।

2005ः नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।

2012ः मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गए।

जन्म

1854ः भारत के क्रांतिकारी अब्बास तैयबजी।

1914ः प्रसिद्ध अभिनेता एके हंगल।

1915ः हैजा के जीवाणु पर शोध करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे।

1955ः भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान सतपाल सिंह।

1957ः अभिनेता जैकी श्रॉफ।

1969ः असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा।

1971ः क्रिकेटर अजय जडेजा।

निधन

1969ः प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक मगन भाई देसाई।

2003ः भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला।

दिवस

तटरक्षक दिवस (भारत)

संबंधित समाचार