बिहार उत्तर प्रदेश युवा महासंघ ने सेवानिवृत्ति पर दी संतोष सिंह को विदाई

बिहार उत्तर प्रदेश युवा महासंघ खमरिया द्वारा संतोष सिंह कनिष्ठ कार्य प्रबंधक, जो कि संस्था के पूर्व अध्यक्ष भी थे, उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। मंच का संचालन करते हुए संस्था के महामंत्री अनिल गुप्ता ने बताया कि संस्था अपने उन सभी समाजिक दायित्वों का निर्वाह करती है। इसी तारतम में आज संस्था के वरिष्ठ सदस्य को रेवा भवन खमरिया में विदाई दी गई। संस्था के अध्यक्ष संतोष सिंह ने आभार व्यक्त किया। 

संस्था के वरिष्ठ सदस्य रमेश सिंह, हीरा कांत महाराज, नंदकिशोर गुप्ता, आनंद शर्मा, राकेश रंजन, अशोक सिंह, जय शंकर यादव, लाल बहादुर, संतोष चौधरी राय, हरिओम पाठक, राकेश जैसवाल, सत्यम कुमार, राकेश पासवान, मनोज सिंह, शशि शेखर, आर्या संगम यादव, प्रभात रंजन, रवीश रंजन, मुकेश मुखिया, रोहित प्रकाश सेठ, प्रमोद यादव, कन्हाई कुमार, मनोज रंजन, ओम प्रकाश गुप्ता, देवेश कुमार, दीपक कुमार, शंभू सुजीत कुमार आगम, चंदन कुमार, देव मंडल आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।