भक्तों ने किया भगवान खाटू श्याम की महिमा का गुणगान, भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन

श्री श्याम खाटू जी महाराज सत्संग समिति जबलपुर ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि संस्कारधानी के हृदय स्थल हनुमानताल जबलपुर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया गया, एक शाम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम में भजन गायकों ने अपने भावपूर्ण संगीतमय भजनों के माध्यम से भगवान श्री खाटूश्याम जी, महिमा का गुणगान किया। उपस्थित जनों को धर्म भावों के सागर में आन्नद की अनुभूति कराते हुए भगवान श्री कृष्ण जी एवं राधा जी की सजीव झांकियों एवं जीवंत नृत्यों ने भक्ति के सागर का दृश्य उत्पन्न किया, उपस्थित अपार जन मेदिनी ने संगीत की धुनों में धर्म लहरियों का आनंद लिया। कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्रीमती प्रतिभा मिश्रा, पंडित योगेन्द्र दुबे, ओमप्रकाश मिश्रा, मयूर, आशु द्वारा किया गया।

भजन संध्या के इस भव्य आयोजन में उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना, पूर्व महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, रूपराम पटैल पूर्व पार्षद, मुकेश यादव, पूर्व पार्षद, डॉ सुधीर अग्रवाल, पीके श्रीवास्तव, गिरीश महाराज, कर्मचारी संघ के मुन्ना गौतम, राम दुबे, मुन्ना यादव, अर्वेन्द्र राजपूत, डीके नेमा, आरके परौहा, प्रकाश सेन, आशुतोष तिवारी, रामशंकर शुक्ला, एमएल शर्मा, केपी दुबे, सुरेन्द्र जैन, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, बंटी महाराज, मनोज सेन, विनय नामदेव, पवन ताम्रकार, विष्णु पाण्डे, प्रियांशु शुक्ला, मयूर मिश्रा, आशु मिश्रा, विकास दुबे ने उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित किया।