55वीं राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्गो में जबलपुर की टीम विजयी

55वीं राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता में समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक पाटन अजय विश्नोई, कार्यक्रम के अध्यक्ष महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, अतिथि जगदीश यादव, प्रदेश अध्यक्ष यादव समाज, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ठाकुर रहे।

सभी अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी गई। सभी अतिथियो का स्वागत मप्र खो-खो संघ के संरक्षक पं. योगेन्द दुबे, अध्यक्ष पंकज शुक्ला, सचिव संजय यादव, कोषाध्यक्ष विनोद पोद्दार, ममता यादव, माया यादव, शोभा यादव एवं बनीता यादव द्वारा किया।

फाइनल मैच: पुरुष- जबलपुर विरुद्ध मंडला- जबलपुर टीम विजेता

फाइनल मैच: महिला- जबलपुर विरुद्ध रीवा- जबलपुर विजेता

दोनो ही वर्गो में जबलपुर की टीम विजयी रही। सभी मैचो के निर्णायक वासु कोरी, गोल्डी केशरवानी, चन्द्रशेवर स्वामी, गिरिश कांत मिश्रा, राजेन्द्र प्यासी, मंगल सिंह ठाकुर, मनीष विश्वकर्मा, आतिक खां, सुनील परमार, आकाश खत्री, अनिल सिंह रहे।

इस कार्यक्रम में अरवेंद राजपूत, राम दुबे, मुन्ना यादव, मुकेश सिंह, आलोक अग्निहोत्री, मनोज सेन, बलराम नामदेव, नरेंद्र चौहान, सुनील राय, श्याम नारायण तिवारी, कपिल दुबे, नितिन शर्मा, धीरेंद्र सोनी, मो. तारिक, दुर्गेश पांडे, मनीष शुक्ला, सुदेश पांडे, संतोष तिवारी, राजू बंटी, अजय दुबे, सतीश उपाध्याय, विष्णु पांडे, कृष्णकांत यादव, मनोज खन्ना उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष तिवारी, डॉ संदीप नेमा, राजनेश पांडे ने किया।