Tuesday, July 2, 2024
Homeविशेषजबलपुर की श्रीमती मोहनी मोघे को शास्त्रीय नृत्य के लिए मिला शिखर...

जबलपुर की श्रीमती मोहनी मोघे को शास्त्रीय नृत्य के लिए मिला शिखर सम्मान

रायगढ़ घराने की शास्त्रीय नृत्य कथक परंपरा की साधिका एवं पंडित रामलाल की शिष्या श्रीमती मोहिनी (पूंछवाले) मोघे को मध्यप्रदेश के सर्वोच्च ’शिखर सम्मान’ देकर सम्मानित किया गया है।

मध्यप्रदेश सरकार संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शिखर सम्मानों की घोषणा की गई है। इस सूची में जबलपुर की श्रीमती मोहनी मोघे (पूंछवाले) को शास्त्रीय नृत्य के लिए शिखर सम्मान प्रदान किया गया है।

रायगढ़ घराने की शास्त्रीय नृत्य कथक परंपरा की साधिका एवं पंडित रामलाल की शिष्या श्रीमती मोहिनी (पूंछवाले) मोघे को मध्यप्रदेश के सर्वोच्च ’शिखर सम्मान’ देकर सम्मानित किया गया है। जबलपुर सांसद आशीष दुबे श्रीमती मोहनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शास्त्रीय नृत्य परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में उनका योगदान इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि वे बाल भवन जैसी संस्था में बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक वैभव से परिचित कर रही है तथा उन्हें नृत्य का प्रशिक्षण दे रही है। मैं उनके प्रति हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं। 

उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे ने श्रीमती मोहनी मोघे को उनकी उपलब्धि के लिए  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  संस्कारधानी जबलपुर के लिए यह गौरव का पल है कि जबलपुर की कथक नृत्यांगना एवं नृत्य गुरु को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।

विभागीय अधिकारी श्रीमती शशि श्याम उईके संयुक्त संचालक महिला बाल विकास, संचालक बाल भवन गिरीश बिल्लोरे, सहायक संचालक सुश्री शिवानी मौर्य सहित विभागीय अधिकारियों ने शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

टॉप हेडलाइंस

जैविक खेती के लिये लाभकारी फफूंद है ट्राइकोडर्मा, मिट्टी की सेहत सुधारने में निभाता...

ट्राइकोडर्मा एक लाभकारी फफूंद है जो मिट्टी में मौजूद रहता है। यह पौधों की जड़ के आस-पास पनपता है और इसका उपयोग मुख्य रूप...

नृत्य और नाट्यशास्त्र समन्वय की नयी उम्मीद हैं मेधाविनी वरखेड़ी

शिक्षा और संस्कृति से समृद्ध परिवार में जन्मी सुश्री मेधाविनी वरखेड़ी भरतनाट्यम की अत्यन्त प्रतिभावान युवा नृत्यांगना हैं और अपने नाम के ही अनुरूप...

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव जबलपुर-2024 का विजन

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव जबलपुर-2024 की आवश्‍यकता और तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टर दीपक सक्सेना ने प्रेसवार्ता कर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के विजन को बताया। उन्‍होंने...

गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति, राजस्व संग्रहण और शिकायत निवारण के लिए गंभीर रहें बिजली अधिकारी: प्रबंध...

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर सोमवार को इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर रहे। अमित...

माता-पिता की सेवा कर सके बिजली कर्मी बेटा, इसलिए जल्द लागू की जाए गृह...

घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर परिवार के लिए कमाने वाला बेटा ही जब अपने परिवार के साथ नहीं रह पाता और अपने बूढ़े माता-पिता...

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने ग्रहण किया थलसेना के उपप्रमुख का पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने आज 1 जुलाई 2024 भारतीय सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। वे लखनऊ स्थित मध्य कमान...

श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के इंजीनियरों और कार्मिकों की सफलता, बना नया रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (एसएसटीपीपी खंडवा) के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों ने एक बार फिर कमाल दिखाते हुए...

नए आपराधिक कानून के तहत एमपी के इस शहर में दर्ज हुआ देश का...

ग्वालियर (हि.स.)। देश में सोमवार से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। इसके साथ ही इन कानूनों पर अमल भी शुरू हो...

भारतीय न्याय प्रणाली को अंग्रेजों के बनाए कानून से मिली मुक्ति, कानूनों के क्रियान्वयन के...

देशभर में आज 1 जुलाई से भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की जगह भारतीय न्याय संहिता (BNS),क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और...