मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं ब्राह्मण मंच ने सेवानिवृत्ति पर किया शिक्षक का सम्मान

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जबलपुर के वरिष्ठ पदाधिकारी जवाहर केवट के 41 वर्ष तीन माह शासकीय सेवा उपरांत सेवानिवृत्ति पर वरिष्ठ बुनियाद स्कूल पनागर में भव्य स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन मोती कश्यप, पूर्व विधायक पनागर नरेन्द्र त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थिति रहे। पं योगेन्द्र दुबे के साथ मध्य प्रदेश ब्राह्मण मंच की ओर से सम्मान पत्र भेंट किया गया। सम्मान पत्र का वाचन पंडित आशुतोष तिवारी द्वारा किया गया। जवाहर केवट ने मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग की गौरवशाली सेवायें प्रदान की।

शासकीय सेवाओं के दौरान आरंभ से ही आपके मन में साथियों की समस्या के समाधान की प्रबल, सफल भावना को विरासत में प्राप्त नेतृत्व की कुशलता से निराकरण कराते हुए कर्मचारियों का स्नेह सम्मान व विश्वास से उनके हृदय में अपना स्थान बनाया। आपने मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जबलपुर के कार्यकर्ता, ब्लाक अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला उपाध्यक्ष, तहसील संरक्षक से लेकर प्रांतीय सचिव के गौरवशाली पद के माध्यम से प्रशासन व कर्मचारियों के मध्य विश्वसनीय सेतु के रूप में प्रभावी कार्य किया है। आपने नाम के अनुरूप, समाज को, कर्मचारी संगठन को, युवा साथियों को, क्षेत्रीय जनों को अपनी विशिष्ट नेतृत्व क्षमता से समाधान में अभूतपूर्व योगदान दिया है।

पनागर क्षेत्र के गौरवशाली प्रतिष्ठित केवट परिवार की ग्राम जनजीवन के आधुनिकीकरण, कृषि विकास, ग्राम विकास के क्षेत्र में नेतृत्व परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए आपने गरिमामयी कार्यशैली से अपना बहुमूल्य स्थान बनाया है। आपकी स्पष्टवादिता, विश्वसनीयता, अद्भुत संघर्ष क्षमता, समस्या समाधान की त्वरित भावना, गंभीर कार्यशैली, उत्कृष्ट उदबोधन क्षमता, आपके व्यक्तित्व की विशेषता है। एक संगठन के इतिहास में जुझारू, जीवट कार्यकर्ता से, वरिष्ठ, संवेदनशील, पदाधिकारी के रूप में आपने सदैव संगठन को गौरवान्वित किया हैं, आपकी जनप्रियता, प्रणम्य है। आप विश्वसनीय पदाधिकारी, प्रखर, ओजस्वी वक्ता के बुलंद स्वर, निर्भीक, निर्विवाद, निडर नेतृत्व के माध्यम से पनागर के साथियों की विशाल संख्या कोए परिवार स्वरूप आबद्ध कर दीर्घकालिक नेतृत्व से प्रदेश में गौरवान्वित स्थान प्राप्त हैं। संघ आपके सुदीर्घ यशस्वी जीवन तथा भौतिक व आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना करता हैं।

संघ के अटल उपाध्याय, संजय यादव, दीपक सोनी,शेखर मिश्रा, मुकेश सिंह, दुर्गेश पांडेय ब्रजेश मिश्रा, आलोक अग्निहोत्री, मनोज सेन, विनय नामदेव, प्रियांशु शुक्ला, पवन ताम्रकार, प्रमोद वर्मा, राकेश दुबे, नरेन्द्र सेन, गणेश शुक्ला, विष्णु पांडे, कमलेश कोरी, वीरेंद्र चौधरी, राजेन्द्र खरे, धीरेन्द्र सोनी, मो तारिक, संजय श्रीवास्तव ने शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जवाहर केवट के स्वागत व सम्मान समारोह में सहभागिता प्रदान की।