युवा कवयित्री सोनल ओमर की कविता ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुई शामिल

अपनी साहित्यिक रचनाओं के लिए चर्चित उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की निवासी लोकप्रिय युवा साहित्यकार-कवयित्री सोनल ओमर के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। कवयित्री सोनल ओमर की देश की शान में लिखी गई कविता ‘हमारा हिंदुस्तान’ को प्राची पब्लिकेशन के नए संकलन ‘भारत@75’ में संकलित किया गया है।

भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव से प्रेरित, देश प्रेम को समर्पित यह साझा काव्य संग्रह ‘भारत@75’ दो भागों में प्राची पब्लिकेशन द्वारा मुद्रित किया गया है, जिसमे भारत के नामचीन 75-75 रचनाकारों की सर्वश्रेष्ठ रचनाएँ संग्रहित की गई है। ‘भारत@75’ के दोनों भागो में 150 रचनाओ को संग्रहित किया गया है। इस किताब के पहले भाग को सिर्फ 5 दिन में प्रकाशित किया गया था।

इस किताब को भारत सरकार द्वारा ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल कर अवार्ड भी दिया गया है। यह किताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेंट की जाएगी। कवयित्री सोनल ओमर को इसके लिए सम्मानित भी किया गया है। यह उनके लिए यह गर्व का क्षण है। उनके परिवारजनों के साथ-साथ साथी साहित्यकार, मित्रगण व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

कवयित्री सोनल ओमर के साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें पहले भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। साल 2022 में इनके दो साझा काव्य संकलन ‘अलबेले इक्कीस’ और ‘पल-पल दिल के पास’ प्रकाशित व विमोचित हुए है और हाल ही में इन्हें इनके साहित्यिक योगदान के लिए ‘भारत माता अभिनंदन सम्मान 2022’ से भी नवाजा गया है।