अभियंता दिवस पर द इंस्टीट्युशन ऑफ इंजीनियर्स जबलपुर सेंटर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

द इंस्टीट्युशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) जबलपुर लोकल सेंटर द्वारा 15 सितम्बर 2022 को शाम 7 बजे से भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या की जयन्ती के रूप में अभियंता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। 

कार्यक्रम में लेफ्टीनेन्ट जनरल राकेश कपूर, व्हीएसएम (सीएमएम कमान्डेन्ट), जबलपुर मुख्य अतिथि रहेंगे। इंजी. सिद्धार्थ बहुगुणा, (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक, जबलपुर विशिष्ट अतिथि रहेंगे। डॉ राकेश कुमार गुप्ता (आईआरएस), प्रिन्सिपल चीफ इलेक्ट्रीकल इंजीनियर, वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे, जबलपुर मुख्य वक्ता रहेंगे।

कार्यक्रम में आईआईआईटीडीएम के छात्रों को उनके द्वारा डिजाइन की गई फार्मुला वन रेसिंग कार को अखिल भारतीय स्तर पर 23वां स्थान प्राप्त होने पर इंस्टीट्युशन आँफ इंजीनियर्स (इंडिया) जबलपुर लोकल सेन्टर द्वारा सम्मानित कर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

इंजी. प्रकाश चन्द्र दुबे, अध्यक्ष, इंस्टीट्युशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), जबलपुर लोकल सेन्टर, इंजी. संजय मेहता, मानसेवी सचिव, इंस्टीट्युशन आँफ इंजीनियर्स (इंडिया), जबलपुर लोकल सेन्टर एवं इंजी. राकेश राठौर, काउन्सिल मेम्बर, इंस्टीट्युशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) ने समस्त सदस्यों, सभी अभियांत्रिकी संस्थाओं के अभियंताओं, अभियांत्रिकी महाविद्यालयों के प्राध्यापकों से उपस्थिति का अनुरोध किया है।