साहित्य अकादमी युवा साहित्य पुरस्कार-2020 की घोषणा

Sahitya Akademi Yuva Sahitya Awards -2020

साहित्य अकादमी ने 2020 के युवा साहित्य पुरस्कार की घोषणा कर दी है। चयन समिति में शामिल 18 भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों ने साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में इन पुरस्कारों की घोषणा की। साहित्य अकादमी ने 18 भाषाओं में अपने वाषिज़्क युवा पुरस्कार 2020 की घोषणा की है।

कविता की 10 पुस्तकों, कहानी की 3, निबंधों की 2, संस्मरण की 1, आलोचना की एक पुस्तक और यात्रा-वृत्तांत की एक पुस्तक की रचना को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2020 प्रदान किया गया है।

कार्यकारी मंडल ने चयन समिति द्वारा एकमत अथवा बहुमत से चुनाव के आधार पर पुरस्कारों की घोषणा की है। ये पुरस्कार किसी लेखक, जिसकी उम्र पुरस्कार वर्ष में 1 जनवरी को 35 वर्ष से कम हो, उसकी प्रकाशित पुस्तक पर दिए जाते हैं। पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50 हजार रुपये की राशि का चेक आने वाली किसी तिथि में एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे।

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2020-
असमिया मेघ-घोरा (कविता) द्विजेन दास
बोडो- आबै-आबै आरो आं (कविता) निउटन के. बसुमतारी
डोगरी- मनै दा बुआल (कविता) गंगा शर्मा
अंग्रेजी- कमिंग आउट एज दलित (संस्मरण) यशिका दत्त
हिंदी- यू. आर. अनन्तमूर्ति: प्रतिरोध का विकल्प (साहित्यिक आलोचना) अंकित नरवाल
कन्नड- धूपदा मकालू (कहानी) के. एस. महादेवस्वामी
कश्मीरी- वावेच बावथ (कविता) मसकर मुजफ्फर (मुजफ्फर अहमद परे)
कोंकणी- चार पावलां आशियेत (यात्रा-वृत्तांत) संपदा कुंकलकार
मैथिली- गस्सा (कहानी) सोनू कुमार झा
मणिपुरी- काइरबा नाफू माचेत (कविता) रामेश्वर शरंगबम
नेपाली- दृष्टि (निबंध) अंजन बासकोटा
ओडि़आ- चेतनारा अन्वेषण (निबंध) चंद्रशेखर होता
पंजाबी- मलहां तो बिना (कविता) दीपक धालेवान
संस्कृत- आद्योन्मेष: (कविता) ऋषिराजपाठक
संताली- अंजलि (कविता) अंजलि किस्कु
तमिल- मरनाइ (कविता) शक्ति
तेलुगु- मिलिंदा (कहानी) मानसा येन्द्लुरी
उर्दू- मैं अपनी बात का मफहूम दूसरा चाहूं: बानी की शायरी का मुतालआ (आलोचना) साकिब फरीदी