जबलपुर के विजय नगर में वृंदावन महिला संगठन ने किया माता की चौकी का भक्तिमय आयोजन

वृंदावन महिला संगठन, वृंदावन लेन विजय नगर जबलपुर में माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें वृंदावन लेन के सभी श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। वृंदावन महिला संगठन के समस्त महिलाओं ने अत्यंत सुंदर गरबा का आयोजन भी किया और सभी श्रद्धालु खूब झूम कर नाचे।

गायक विनोद रजक के भजन धीरे खेलो भवानी मां पर सभी ने बहुत आनंद उठाया। सुभाष सोनी ने माई अलख जगाऊं हे मां की भक्तिमय प्रस्तुति दी। वृंदावन लेन के नागरिकों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भंडारा भी रखा गया।

इस कार्यक्रम का संयोजन प्रमुख रूप से श्रीमती कृष्णा श्रीवास्तव, श्रीमती प्रतिभा चौबे, श्रीमती अंजू बड़ेरिया, श्रीमती मनीषा बड़ेरिया ने किया। श्रीमती गीता सनोरिया, श्रीमती रजनी श्रीवास्तव, श्रीमती रंजना श्रीवास्तव, श्रीमती हर्षा तलरेजा, श्रीमती रविबाला मिश्रा, श्रीमती कविता चौकसे, श्रीमती पंकिता शिवहरे, श्रीमती लक्ष्मी तंतुवाय तथा अन्य महिलाओं ने भी अत्यंत भक्ति एवं उत्साह से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे क्षेत्र के समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ आशीष श्रीवास्तव, अथर्व एवं मास्टर अर्जुन का विशेष सहयोग रहा।