मंगल ग्रह का विभिन्न राशियों में गोचर आपके भाग्य में लायेगा बदलाव

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

मंगल ग्रह को नवग्रह में युवराज की उपाधि प्राप्त है। यह दक्षिण दिशा का स्वामी पुरुष जाति, पित्त प्रकृति, रक्त वर्ण और अग्नि तत्व है। मंगल देव को धैर्य तथा पराक्रम का स्वामी माना जाता है। तीसरे और छठे स्थान में बलि और द्वितीय स्थान में निष्फल होते हैं। दशम स्थान में दिग्बली और चंद्रमा के साथ रहने से चेष्ठा बली होते हैं। यह भाई और भगनी कारक है। सितंबर 2022 से लेकर मार्च 2022 तक अर्थात अभी से विक्रम संवत 2079 के अंत तक मंगल देव का विभिन्न राशियों में गोचर निम्नानुसार है।

वर्तमान में मंगल वृष राशि में है तथा 16 अक्टूबर 2022 के प्रातः 4:31 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 30 अक्टूबर को 8:40 बजे मंगल देव मिथुन राशि में वक्री हो जाएंगे। वक्री होकर गोचर करते हुए 13 नवंबर को दिन के 11:07 बजे यह वृष राशि में प्रवेश करेंगे। 12 जनवरी 2023 को मंगल देव रात्रि में 2:54 बजे मार्गी हो जाएंगे। 12 मार्च को रात्रि 4:36 बजे वे पुनः मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे तथा आगे की पूरी अवधि में मिथुन राशि में ही गोचर करेंगे।

मिथुन राशि में मंगल के मार्गी गोचर का विभिन्न राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। मिथुन राशि में मंगल देव 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक तथा 12 मार्च से 31 मार्च तक मार्गी रहेंगे, इस दौरान विभिन्न राशियों के जातकों पर उनके प्रभाव को नीचे बताया जा रहा है।

मेष राशि

आपका अपने भाइयों के साथ विवाद में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। शत्रु आपसे हारेंगे। कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृष राशि

धन के आगमन में कमी आएगी। संतान से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। दुर्घटनाओं से बचेंगे। भाग्य में अत्यंत वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। लोगों के बीच में आपके प्रतिष्ठा में कमी होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे।

कर्क राशि

कचहरी के कार्यों में असफलता मिलेगी। भाइयों से संघर्ष होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह राशि

व्यापार में लाभ में कमी आएगी। धन भी कम प्राप्त होगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आपके सभी शत्रु समाप्त हो सकते हैं।

कन्या राशि

अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो आप की प्रतिष्ठा में कमी आएगी। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संतान से आपको अत्यंत सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि

भाग्य के बदौलत होने वाले कार्यों में कमी आएगी। जनता में आप की प्रसिद्धि बढ़ेगी। भाइयों से स्नेह बढ़ेगा। उनसे संबंध अच्छे होंगे। कचहरी के कार्यों में असफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

आपको इस अवधि में दुर्घटनाओं से बचने की सलाह दी जाती है। भाइयों से आपके संबंध अच्छे होंगे। धन आने की पूरी उम्मीद है।

धनु राशि

आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने का अच्छा योग है। कार्यालय में आप से बाद विवाद होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मकर राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कई क्षेत्रों में सफलताएं प्राप्त होगी। कचहरी में आपको सफलता प्राप्त होगी। भाग्य कम साथ देगा शत्रु परास्त होंगे।

कुंभ राशि

कचहरी के कार्यों में सफलता का अच्छा योग है। धन प्राप्ति का भी योग है। संतान से सुख में कमी आएगी। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के सुख में कमी आएगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन प्राप्त होने का अच्छा योग है।

संपर्क-
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
मोबाइल- 8959594400
व्हाट्सएप- 7566503333