इस सप्ताह कैसा होगा आपका भविष्यफल: कुंभ राशि में गोचर करेंगे शनि, चंद्रमा भी बदलेगा घर

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

सोमवार 27 जून से रविवार 3 जुलाई 2022 अर्थात विक्रम संवत 2079 शक संवत 1944, आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी से आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तक का साप्ताहिक राशिफल।

इस सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा वृष राशि का रहेगा, फिर मिथुन और कर्क राशि से होते हुए 2 जुलाई को रात 4:22 बजे से सिंह राशि का हो जाएगा। इस पूरे सप्ताह सूर्य मिथुन राशि में, गुरु मीन राशि में, शनि वक्री होकर कुंभ राशि में, शुक्र वृष राशि में और राहु मेष राशि में रहेंगे। मंगल 27 जून को प्रातः 6:02 बजे से मेष राशि में हो जाएंगे। बुद्ध प्रारंभ में वृष राशि में रहेंगे तथा 2 जुलाई को सुबह 9:19 बजे से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 

मेष राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों से संबंध ठीक रहेगा। धन की आवक अच्छी रहेगी। आप अपने सुख सुविधाओं पर धन व्यय करेंगे। आपके अंदर क्रोध की मात्रा बढ़ेगी। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है दुर्घटना भी हो सकती है। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। कार्यालय में आपको कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 जुलाई उत्तम है। आपको आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

आपके लिए यह समय उत्तम है। आप अगर अविवाहित हैं तो आपकी शादी के सुंदर प्रस्ताव आएंगे। व्यापार में उन्नति होगी। धन आने का अत्यंत उत्तम योग है। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। आपके शत्रु परास्त होंगे। कार्यालय में आपको तनाव मिलेगा। भाग्य के स्थान पर पुरुषार्थ से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके किसी भाई को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 27 जून और 3 जुलाई कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को शनि मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

आपको इस सप्ताह थोड़ा अधिक क्रोध आने की संभावना है। कचहरी के कार्यों में आप पूरी तरह से सफल रहेंगे। धन आने की संभावना है। भाग्य से ज्यादा परिश्रम आपका साथ देगा। कार्यालय में आप सबका सहयोग पाकर अच्छा कार्य करेंगे। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। भाइयों को हानि की संभावना है। इस सप्ताह आपके लिए 28, 29 और 30 जून लाभप्रद है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

अगर आप किसी कार्यालय में अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपका यह समय बहुत अच्छा है।  अधिकारी से बहस हो सकती है। जिसमें विजयश्री आपको प्राप्त होगी। अगर आप ठेकेदार हैं तो आपके लिए बिल लगाने हेतु यह सप्ताह ठीक है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में सभी से आदर प्राप्त होगा। इस सप्ताह धन प्राप्त होगा। व्यापार उत्तम चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 जुलाई शुभ एवं फलदायक हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत उत्तम है। आपके समस्त कार्य जो किसी कार्यालय से जुड़े हुए हैं, हो जाएंगे। व्यापार उत्तम चलेगा। धन की वृद्धि होगी। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आप के खर्चे और सुख में वृद्धि होगी, अर्थात आप अपने सुख के लिए धन राशि खर्च करेंगे। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 27 जून एवं 3 जुलाई शुभ फलदायक हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक रखकर, पीपल की सात बार परिक्रमा करें।  अगर संभव हो तो इस वर्ष हर सोमवार को भगवान शिव का दूध से अभिषेक करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य अद्भुत रूप से आपका साथ देगा। व्यापार में उन्नति होगी। दुर्घटना की आशंका है। गुप्त शत्रु पैदा होंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के बहुत सुंदर प्रस्ताव आएंगे। धन आने का अच्छा योग है। भाई बहनों से अच्छा संबंध रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। 28, 29 और 30 जून को आप के अधिकांश कार्य सफल होंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह आदित्य हृदय स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें तथा प्रातःकाल तांबे के पात्र में अक्षत पुष्प एवं जल डालकर भगवान सूर्य को अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय मैं आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप के खर्चे बढ़ेंगे। धन की आवक भी बढ़ेगी। इस वर्ष आपके परिवार में कोई विवाह जैसा मंगल कार्य हो सकता है। भाग्य सामान्य है। वैवाहिक कार्य एकाएक हल होंगे। आपके जीवन साथी का इस वर्ष ऑपरेशन हो सकता है। कार्यालय में आपको अपने अधिकारी से व्यर्थ का वाद विवाद नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह 1 और 2 जुलाई कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह तय होने का बहुत अच्छा योग चल रहा है। आपके जीवन साथी को सुख प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। आपके सभी शत्रु परास्त हो जाएंगे। आपको अपने संतान से बहुत सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति भी होगी। आपका भाग्य  अच्छा साथ देगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 27 जून एवं 3 जुलाई उत्तम और लाभप्रद है। 28, 29 और 30 जून को आप के अधिकांश कार्य असफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगल देव के शांति के मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

धनु राशि के जो जनप्रतिनिधि इलेक्शन में खड़े हैं उनके सफल होने की संभावना अधिक रहेगी। आपकी माता जी का आपको बहुत आशीर्वाद मिलेगा। आप के सुख में वृद्धि होगी। आप सुख संबंधी कोई सामान खरीद सकते हैं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी का भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों से आपकी अनबन हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 28, 29 और 30 जून उत्तम फलदायक है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपने घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

आपका अपने भाई बहनों से बहुत अच्छा संबंध रहेगा। आपके भाई बहनों की उन्नति भी हो सकती है। धन आने में बाधाएं आएंगी, परंतु अंत में आपको धन लाभ होगा। आपके संतान की उन्नति होगी। संतान आपका सहयोग करेगी। संतान कोई बड़ा व्यापार प्रारंभ कर सकती है। आपके जीवन साथी का समय मंगलमय रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 जुलाई अति उत्तम है। 1 और 2 जुलाई को आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि राशि के जातकों को इस सप्ताह अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपको पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। कार्यालय में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जनता में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। भाई बहनों से तनाव हो सकता है। आपके संतान से आपको सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य सामान्य रूप से आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 27 जून तथा 3 जुलाई लाभदायक है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह रुद्राष्टक का जाप करें। सोमवार को भगवान शिव का पूजन अर्चन करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

यह पूरा सप्ताह आपके लिए उत्तम है। धन आने का योग है। आपके संतान की उन्नति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। भाई बहनों से संबंध अति उत्तम रहेंगे। इलेक्शन में आप जीत सकते हैं। कचहरी के कार्यों से बचने का प्रयास करें। कार्यालय में आप सबसे आगे रहेंगे। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें । धन आने का योग है । इस सप्ताह आपके लिए 28, 29 और 30 जून अनुकूल और हितवर्धक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। गुरुवार के दिन रामचंद्र जी या भगवान कृष्ण के मंदिर में जा कर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

संपर्क-
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
मोबाइल- 8959594400
व्हाट्सएप- 7566503333