गुरुवार 24 फरवरी से रविवार 27 फरवरी के बीच तीन ग्रहों में परिवर्तन हो रहा है। शनि ग्रह 24 फरवरी को उदय हो रहा है, मंगल ग्रह 26 फरवरी को धनु व मकर राशि में गोचर करेगा। वहीं शुक्र ग्रह भी 27 फरवरी को धनु एवं मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। इस अवधि के दौरान आपकी नियति में कई बदलाव आएंगे। यहां पढ़िए शनि, मंगल और शुक्र में होने वाले परिवर्तन का आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपके बहुत अच्छे दिन प्रारंभ हो रहे हैं। आपके पिताजी और संतान को लाभ होगा। धन लाभ होने की उम्मीद है। जनता में आपकी छवि को नुकसान हो सकता है।

वृष राशि

तीन ग्रहों के परिवर्तन के कारण मेष राशि के जातकों के भाग्य में तेजी आएगी। कचहरी के काम में सफलता मिलेगी। भाइयों से बैर बढ़ेगा।

मिथुन राशि

आपको दुर्घटना हो सकती है धन लाभ में कमी आएगी। नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। भाइयों से प्रेम बढ़ेगा।

कर्क राशि

अविवाहित जातकों के विवाह के प्रबल योग हैं। कार्यालय में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। अगर आप प्रयास कर रहे हैं तो नई नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

सिंह राशि

पुराने शत्रुओं पर विजय मिलेगी, लेकिन नए शत्रु भी बनेंगे। रोगों से मुक्ति मिलेगी। भाग्य में तेजी आएगी।

कन्या राशि

संतान से सुख प्राप्त होगा। दुर्घटना हो सकती है। अविवाहित जातकों के विवाह में बाधा आएगी। आय में कमी होगी।

तुला राशि

जनता में आपकी कीर्ति फैलेगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी सुख में वृद्धि होगी। जमीन इत्यादि की खरीदी भी संभव है।

वृश्चिक राशि

आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। भाइयों से संबंध अच्छे होंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य में कमी आएगी। शासकीय कार्य संपन्न होंगे।

धनु राशि

धन के अच्छे स्रोत बनेंगे। अधिक मात्रा में धन आने का योग है। संतान से सुख प्राप्त होगा। चोट लग सकती है। भाग्य प्रबल होगा।

मकर राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा। अविवाहित जातकों के विवाह के संबंध आएंगे। लोगों से संबंध बनेंगे माताजी का स्वास्थ्य अच्छा होगा। सुख में वृद्धि होगी। चोट लग सकती है।

कुंभ राशि

कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। रोगों में वृद्धि होगी। भाइयों से संबंध बेहतर होंगे। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मीन राशि

धन में वृद्धि होगी। नई नौकरी मिल सकती है। व्यापार में उन्नति होगी। संतान को कष्ट होगा। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।

पं अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
संपर्क- 7566503333, 8959594400