साप्ताहिक राशिफल: भगवान शिव का अभिषेक बदलेगा भाग्य, दिलाएगा उन्नति

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

सोमवार 22 अगस्त से रविवार 28 अगस्त 2022 अर्थात विक्रम संवत 2079 शक संवत 1944 भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी से भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवा तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह सूर्य सिंह राशि में, मंगल वृष राशि में, बुध कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। गुरु शनि, राहु और केतु वक्री रहेंगे। जिनमें से गुरु मीन राशि में रहेगा शनि मकर राशि में राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके संतान को उन्नति प्राप्त होगी। आपकी संतान आपके कार्यों में उत्तम रुप से सहयोग करेगी। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्य सामान्य है। आपके शरीर से किसी कारणवश खून निकल सकता है। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 अगस्त अत्यंत लाभकारी है। इन तारीखों में आप द्वारा किए गए समस्त कार्य सफल होंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए अपने भोजन में से एक रोटी निकालकर बाद में उस रोटी को इसी काले कुत्ते को खिलाएं। यह कार्य आपको पूरे वर्ष भर करना है। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

आपके जीवन साथी को का स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए। जनमानस के बीच में आप की छवि में निखार आएगा। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके संतान को उन्नति मिलेगी। धन हानि हो सकती है। बहनों के साथ टकराव हो सकता है। भाइयों से भी संबंध खराब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 26, 27 और 28 अगस्त किसी भी कार्य को करने के लिए फलदायक समय है। इन तारीखों में किये जाने वाले सभी कार्यों में आप सफल रहेंगे। आपको चाहिए कि आप  शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके पास गलत रास्ते से धन आने का योग है। भाइयों से तकरार हो सकती है। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के पेट में पीड़ा हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन आएंगे। जनता में आपकी छवि में निखार आएगा। क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। ‍इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख उत्तम है। आपको चाहिए क्या आप इस सप्ताह दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेगा। थोड़ी बहुत मात्रा में धन आ सकता है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है। आपके जीवनसाथी के दांत गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। नौकरी में परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख उत्तम है। 22 और 23 को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आपनी परेशानियों को कम करने के लिए इस सप्ताह शुक्रवार को मंदिर में जाकर पूजन करने के उपरांत भिखारियों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके लग्न में सूर्य देव विराजमान है। जिसके कारण आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। इस सप्ताह आपको भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर  विश्वास करना चाहिए। आपको भाग्य से कोई लाभ नहीं होगा। धन आने का अच्छा योग है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 तारीख कार्यों को करने हेतु उपयुक्त है। 24, 25 और 26 तारीख को आप कोई भी कार्य पूर्ण सावधानी के साथ ही करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राहु की शांति हेतु उपाय करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में उच्च के बुद्ध लग्न में विराजमान है। जिसके कारण आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन आने की पूरी संभावना है। व्यापार में कुछ बाधा आ सकती है। न्यायालय के कार्य में आपको सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपको 22 और 23 तारीख को कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। 27 और 28 तारीख को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपने भाग्य को ठीक करने के लिए और बच्चों के उन्नति लिए भगवान शिव का अभिषेक करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। आपके या आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपके माताजी और पिताजी को कष्ट हो सकता है। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख उपयोगी एवं फलदाई है। सभी कष्टों को दूर करने के लिए आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ पूरे विधि विधान के साथ करें या किसी विद्वान ब्राह्मण से करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपको शासकीय कार्यों में सफलताएं प्राप्त होंगी। आप के कार्यालय में आपकी इज्जत बढ़ेगी। धन आने का योग है। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका अपनी बहनों से संबंध खराब हो सकता है। आपके संतान को कष्ट होने की संभावना है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 तारीख अच्छे एवं लाभ कारक है। 22 और 23 अगस्त को आपको कार्यों को करने में सावधान रहना चाहिए। कष्टों को दूर करने के लिए आपको इस सप्ताह रुद्राष्टक का पाठ करना चाहिए और शिवजी पर अभिषेक करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में उन्नति होगी। धन लाभ भी हो सकता है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। भाग्य आपका आपकी मदद करेगा। आपके सभी शत्रु आपके प्रयासों से समाप्त हो सकते हैं। आपके माताजी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 अगस्त उत्कृष्ट और लाभदायक है। इन तारीखों में आप जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद 90% तक है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का पूरे विधि विधान के साथ पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का भाग्य अद्भुत रूप से उनके उनकी मदद करेगा। उनका अपने भाइयों से विवाद हो सकता है। संतान को कष्ट हो सकता है। संतान सहयोग नहीं करेगी। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। आपके स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आपके जीवन साथी को भी कष्ट होने की संभावना है। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख फलदाई है। इन तारीखों में आप द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार है।

कुंभ राशि

आपके जीवनसाथी के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा कम ठीक रहेगा। भाइयों से क्लेश होगा। जनता में आप की छवि को धक्का लगेगा शासकीय कार्यालयों में आपके कार्य संपन्न होंगे। भाग्य आपकी मदद करेगा। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 अगस्त महत्वपूर्ण हैं, इन तिथियों में आप जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफल होने की उम्मीद बहुत ज्यादा है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्रों का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

मीन राशि के जीवनसाथी के लिए यह सप्ताह अति उत्तम रहेगा। अगर आप ठीक से प्रयास करेंगे तो आपके सभी शत्रु आपके सामने नतमस्तक हो सकते हैं। पैसे आने में कुछ बाधा रहेगी। आपका आपके भाई बहनों से संबंध में दूरी बढ़ेगी। कुछ विवाद भी हो सकता है। आपको अपने संतान से भी पर्याप्त सुख प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 अगस्त किसी भी कार्य को करने हेतु उपयुक्त है। 27 और 28 अगस्त को आपको कोई भी कार्य बहुत सावधानीपूर्वक करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को किसी पीपल के पेड़ के नीचे दीप को प्रज्वलित कर पीपल की परिक्रमा 7 बार करनी है। इसके उपरांत शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की विधिवत पूजा करनी चाहिए। यह कार्य आपको दिसंबर 2022 तक करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

संपर्क-
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
मोबाइल- 8959594400
व्हाट्सएप- 7566503333