विभिन्न पंचांगों में शुक्र ग्रह के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश को लेकर अलग-अलग समय और तिथि बताई गई है। शुक्र ग्रह के मकर राशि में प्रवेश के बारे में हर पंचांग की अलग-अलग राय है, परंतु अधिकांश पंचांग में 7 या 8 तारीख को इसका मकर राशि में प्रवेश माना गया है।

राशियों पर प्रभाव

मेष राशि
मेष राशि के जातक जो सरकारी नौकरी में है, उनको अतिरिक्त प्रभार प्राप्त हो सकता है या प्रमोशन हो सकता है या अधिकारियों का अतिरिक्त सहयोग प्राप्त हो सकता है। यहां से सीधी दृष्टि से शुक्र ग्रह सुख भाव को देखेगा। जिसके कारण जातक के सुख में कमी आएगी। इसके अलावा जातक के माता को कष्ट देगा। जनता में जातक की प्रसिद्धि में कमी आएगी। 

वृष राशि
वृष राशि के जातकों की भाग्य में वृद्धि होगी। भाइयों से तनाव होगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के अष्टम भाव में शुक्र के होने के कारण दुर्घटना होने पर भी जातक को कोई खास चोट नहीं आएगी। जातक के धन प्राप्ति में बाधा आ सकती है।

कर्क राशि
कर्क राशि का वैवाहिक जातकों के शादी के बहुत अच्छे संयोग बनेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

सिंह राशि
छठे भाव में शुक्र के होने के कारण जातक के शारीरिक कष्टों में कमी आएगी। शत्रु बनेंगे और खर्चे में कमी आएगी।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के अच्छी शिक्षा दीक्षा का योग बनेगा। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पुत्र पुत्रियों से स्नेह प्राप्त होगा परंतु लाभ में कमी आएगी।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को जनता में सम्मान प्राप्त होगा। माता जी को शारीरिक सुख प्राप्त होगा। माताजी का स्नेह प्राप्त होगा। अगर आप  अगर आप सरकारी नौकरी में हैं तो वहां पर आपको दिक्कत आ सकती है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को भाई बहनों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परंतु आपको भाग्य से कम मदद मिलेगी।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को अच्छे धन की प्राप्ति होगी। छोटी मोटी दुर्घटना का भी योग है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों के विवाह में बाधा आ सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के खर्चे में कमी आएगी। कचहरी के कार्यों में विजय प्राप्त होगी। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी। ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। संतान से वाद-विवाद संभव है।

पं अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
एस्ट्रो साइंटिस्ट और वास्तु शास्त्री
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
संपर्क- 7566503333