मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में किया श्री राम की प्रतिमा का अनावरण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने आज शुक्रवार को अयोध्या शोध संस्थान में भगवान श्री राम की प्रतिमा का अनावरण किया। राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के 81वें जन्मोत्सव समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्री राम की 7 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया।
अयोध्या शोध संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित 7 फुट ऊंची यह आदमकद प्रतिमा खास तरह की लकड़ी से बनी है और यह दुर्लभ काष्‍ठकला की श्रेणी में आती है। अयोध्या शोध संस्थान में हस्तशिल्प राम संग्रहालय की स्थापना की गयी है। यहाँ लगभग 2500 कलाकृतियां राम पर आधारित हैं। इसी अनुक्रम में कर्नाटक की विशेष दक्षिण शैली में टीक वुड की भगवान श्रीराम की प्रतिमा भी स्थापित की गई है, इसी प्रतिमा का अनावरण योगी आदित्यनाथ ने किया।