वीडी शर्मा बने भाजपा मप्र के प्रदेश अध्यक्ष, केरल की जिम्मेदारी के. सुरेंद्रन को

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खजुराहो सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता वीडी शर्मा को मप्र भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं केरल का प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को बनाया गया है। वहीं सिक्किम में दल बहादुर चौहान को फिर से प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है।