Sunday, September 8, 2024
Homeमध्यप्रदेशजबलपुर और कटनी जेल में कैदियों तक गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थ...

जबलपुर और कटनी जेल में कैदियों तक गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थ पहुंचाने वाले 6 प्रहरी बर्खास्त

जबलपुर (हि.स.)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर और कटनी में प्रहरियों के ऊपर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिसमें जेल प्रशासन द्वारा जबलपुर जेल से पांच एवं कटनी जेल से एक प्रहरी को बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने जेल में कैदियों को नशीली सामग्रियां पहुंचाई हैं। इन नशीली सामग्रियों में गांजा सिगरेट आदि शामिल है।

जेल प्रशासन ने शिकायत मिलने पर पूर्व में इनको नोटिस दिया था इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। लेकिन फिर भी इन प्रहरियों ने अपने कार्य में सुधार नहीं लाया एवं पूर्व की भांति अवैध गतिविधियां जारी रखीं इस सबके चलते इन 6 प्रहरियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक प्रहरियों की मिलती शिकायत पर जेल प्रशासन ने जांच शुरू की थी जिसको लेकर कुछ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। इन सीसीटीवी फुटेज में यह बात सामने आई की प्रहरी जेल के अंदर कैदियों तक नशीली सामग्री वकायदा सप्लाई कर रहे हैं। इसके बाद उनको वार्निंग दी गई लेकिन वह नहीं सुधरे जिसके चलते उनपर कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

उल्लेखनीय की बहुत समय से जेल में नशीली वस्तुएं पहुंचाय जाने की शिकायत मिल रही थी। जेल प्रशासन कि इस बड़ी कार्रवाई के बाद अवैध गतिविधि संचालन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

संबंधित समाचार

लोकप्रिय

ताजा खबर