Wednesday, July 3, 2024
Homeमध्यप्रदेशएमपी के खाते में दूसरी बार कृषि मंत्रालय, सिंधिया को दूरसंचार, डॉ....

एमपी के खाते में दूसरी बार कृषि मंत्रालय, सिंधिया को दूरसंचार, डॉ. वीरेन्द्र कुमार फिर संभालेंगे सामाजिक न्याय

भोपाल (हि.स.)। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद सोमवार देर शाम मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। यह लगातार दूसरी बार है, जब मध्यप्रदेश से केंद्र में मंत्री को कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिवराज सिंह चौहान को कृषि की जिम्मेदारी दी गई है। ये विभाग मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में नरेंद्र सिंह तोमर के पास था यानी शिवराज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री रहे नरेन्द्र सिंह तोमर वाली भूमिका में आ गए हैं। तोमर के पास भी कृषि मंत्रालय के साथ ही पंचायती राज और ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी थी। अब ये दोनों ही विभाग शिवराज सिंह चौहान को सौंपे गए हैं।

दरअसल, मोदी मंत्रिमंडल में शामिल सभी 71 मंत्रियों को सोमवार देर शाम मंत्रालय का बंटवारा किया गया है। मध्यप्रदेश से बनाए गए तीन कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्रियों को भी अलग-अलग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय दिए गए हैं। वहीं, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उनके पास नागरिक उड्डयन मंत्रालय था, जो इस बार राम मोहन नायडू को दिया गया है। सिंधिया पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय भी संभालेंगे।

मप्र के खाते में तीसरी बार सामाजिक न्याय

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी यह मंत्रालय उनके पास ही था। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में इस विभाग की जिम्मेदारी थावरचंद गेहलोत के पास थी। इस प्रकार सामाजिक न्याय मंत्रालय लगातार तीसरी बार मप्र के खाते में आया है।

मप्र से केंद्रीय राज्य मंत्री बनाई गईं सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके को जनजातीय मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल मुरूगन को सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसान कल्याण सरकार की प्राथमिकताः शिवराज

मंत्रालयों के बंटवारे के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि और किसान कल्याण का काम चल रहा है। पिछले 10 साल में सरकार ने बेहतर काम किया है। अपने संकल्प पत्र में हमने किसान कल्याण, ग्रामीण विकास के बारे में अपना रोडमैप बनाकर दिया है, हम इन्हीं कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री की प्राथमिकता किसान कल्याण है, इसलिए आज उन्होंने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने की फाइल पर हस्ताक्षर किए।

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय बंटवारे के बाद मंत्रियों को दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय मंत्रियों को मंत्रालयों के बंटवारे के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में मध्यप्रदेश के जो छह मंत्री बने हैं, सभी को मेरी ओर से बधाई। देश में अब तेजी से विकास होगा।

टॉप हेडलाइंस

तुम्हारे पसंद की साड़ी: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा सुनों,ज़रा देखो नाखिलखिलाती धूपगुनगुनाती शाममचलती ये रात एहसासों की ज़मीखुला आसमांटिमटिमाते जुगनूचमकते सितारेपुकारे वो चंदा आँखों का ये काजलबहके जुल्फों का बादलछनछनाती पायलमुस्कुराती ये बिंदियाँहाथों...

एमपी में मानसूनी बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। बारिश की...

देश को प्रगति पथ पर बढ़ने से अब कोई रोक नहीं सकता, तीसरे कार्यकाल...

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान देश को विश्वास दिलाया कि तीसरी बार चुनकर...

छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, कई राज्यों में भारी...

नई दिल्ली (हि.स.)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। भारत मौसम विभाग ने मंगलवार को...

जबलपुर कलेक्टर के निर्देश: किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखें अधिकारी

किसानों से समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी प्रक्रिया के सुचारू संचालन को लेकर आज संपन्न हुई जिला उपार्जन समिति की...

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत इच्छुक युवाओं से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त कर नवीन उद्योग, सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के क्षेत्र में स्वयं का...

बिजली कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने शपथ लेकर स्वेच्छा से लिया पौधरोपण एवं देखरेख...

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार और ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में  पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य...

डेंगू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, इस तरह करें बचाव

स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू "एडीज है घरेलू मच्छर" के संबंध में जनजागरूकता के लिए एडवायजरी जारी की गई है। एडवायजरी में कहा गया है...

सिंहस्थ-2028 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर सीएम डॉ. यादव ने अधिकारियों के साथ की...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में बैठक में सिंहस्थ: 2028 के लिए प्रस्तावित कार्य योजना के अंतर्गत क्षिप्रा नदी को...