दीवाली से पहले शिवराज सरकार ने बढ़ाया शासकीय कर्मचारियों का डीए

दीवाली से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शासकीय कर्मचारियों के डीए में 8 प्रतिशत वृद्धि किये जाने की घोषणा कर।

सीएम चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता 8% बढ़ाकर कुल 20% किया जाएगा। ये नवम्बर 2021 में भुगतान होने वाले अक्तूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि लंबित वेतनवृद्धि का 50% नवम्बर 2021 और  शेष 50% राशि मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ भुगतान की जावेगी।