धूमधाम से मनाया गया वेस्ट सेंट्रल रेलवे मज़दूर संघ के महामंत्री का जन्मदिन

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ में वंशवाद के खात्मे के बाद संघ के चहेते युवातुर्क महामंत्री अशोक शर्मा के जन्मदिन के सुअवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलो में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में संघ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, महिला व युवा कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया।

संघ के मंडल सचिव डीपी अग्रवाल व संघ प्रवक्ता सतीश ने बताया की पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल, कोटा व जबलपुर मंडल, कोटा के कारखानों, मुख्यालय, शेडो समेत सभी शाखाओं ने महामंत्री के जन्मदिन पर केक काटकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महामंत्री को जन्मदिन की ढ़ेरो शुभांकामनाऐ दी।

इस अवसर पर संघ के मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, अवधेश तिवारी, आरए सिंह, रोशन यादव, धीरेन्द्र मिश्रा, एसआर बाउरी, कुलदीप परसाई, डीएन यादव, जेपी मीना, हर्ष वर्मा, संदीप श्रोती, मंदीप सिंह, अनिल चौबे, संतोष त्रिवेणी, दीपक केसरी, श्यामकला, संजय चौधरी, रुपेश गुप्ता, बॉबी धौलपुरी, लेखराज वैरवा, आरएस कलसी, रफैल जैकब, अफजल हाशमी, शेख मुनीर खान आदि ने महामंत्री के दीर्घायु होने की कामना करते हुये इसी तरह से रेलकर्मियों की सेवा करने की प्रशंसा की।