Friday, July 5, 2024
Homeमध्यप्रदेशसिंहस्थ-2028 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर सीएम डॉ. यादव ने अधिकारियों के...

सिंहस्थ-2028 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर सीएम डॉ. यादव ने अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में बैठक में सिंहस्थ: 2028 के लिए प्रस्तावित कार्य योजना के अंतर्गत क्षिप्रा नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने की योजना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में कान्ह नदी के व्यपवर्तन, कान्ह नदी पर 11 बैराजों के निर्माण, सिंहस्थ के लिए क्षिप्रा नदी में निरंतर जल प्रवाह योजना और क्षिप्रा नदी पर प्रस्तावित 18 बैराजों के निर्माण और क्षिप्रा नदी पर स्नान आदि के बेहतर प्रबंध के लिए घाटों के निर्माण तथा विकास के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। यह भी ध्यान रखा जाए कि निर्माण कार्य चलने से स्थानीय निवासियों को कोई असुविधा न हो। बैठक में पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से कार्यों की प्रगति का विवरण दिया गया। इसके अंतर्गत क्षिप्रा नदी पर प्रस्तावित संरचनाओं, प्रस्तावित बैराजों के निर्माण तथा आवश्यक घाटों के निर्माण से संबंधित जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घाटों के निर्माण में ऐसे पत्थर एवं सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए जो दीर्घकाल तक उपयोगी हों।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास विभाग डॉ. राजेश राजौरा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला उपस्थित थे।

टॉप हेडलाइंस

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...

जबलपुर में शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग के मामले में सरपंच और सचिव...

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप...

संभागीय कमिश्नर ने घोर कदाचरण के कारण छिंदवाड़ा के मोहखेड़ जनपद सीईओ को किया...

जबलपुर संभाग के संभागीय कमिश्नर अभय कुमार वर्मा द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत मोडखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागचन्द टिम्हरिया को...

ज़िद, जुनून और जज़्बे के साथ टीम भावना से स्वास्थ्य क्षेत्र में एमपी को...

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि ज़िद, जुनून और जज़्बे के साथ टीम भावना से कार्य कर मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य...

बिजली चोरी के मामले में उपभोक्ता को तीन माह की जेल और 5.79 लाख...

बिजली चोरी के एक मामले में कोर्ट ने आरोपी उपभोक्ता को तीन माह के सश्रम कारावास तथा 5 लाख 79 हजार 885 रुपये के...

नए एमडी के आते ही 9 आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं समाप्त, 76 का कटा...

उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में...

यही सत्य है जीवन का: सीमा शर्मा ‘तमन्ना’

सीमा शर्मा 'तमन्ना'नोएडा, उत्तर प्रदेश है जीवन का सत्य यही एकजिसको हर हाल अपनाना हैकितने ही महंगे गाड़ी और बंगलेरखो कितने ही दोगले रिश्तेअंतिम सफर...

लोक सेवकों ने भेजी मुख्यमंत्री के नाम की पाती: कहा- केंद्र के समान एमपी...

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता, आवास-शहरी भत्ता, मुख्मंत्री चिकित्सा बीमा योजना का लाभ दिए जाने के...