Sunday, September 8, 2024
Homeमध्यप्रदेशउप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 3,167 प्राथमिक शिक्षकों को प्रदान किए क्रमोन्नति के...

उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 3,167 प्राथमिक शिक्षकों को प्रदान किए क्रमोन्नति के आदेश

मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में 3 हज़ार 167 प्राथमिक शिक्षकों को प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति के आदेश प्रदान किए। उन्होंने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक-एक रीवा में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। उप-मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करके रीवा को शिक्षा का हब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की लंबित माँग पूरी हुई है। शीघ्र ही माध्यमिक शिक्षकों की भी क्रमोन्नति के आदेश जारी किए जाएंगे।

उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शिक्षकों का आह्वान किया कि बच्चों को शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन देकर देश का जिम्मेदार नागरिक बनायें। शिक्षक समाज को दिशा देते हैं। उनकी कठिनाईयों को दूर किया जा रहा है। गुरूजी, शिक्षाकर्मी जैसी प्रथा को समाप्त कर दिया है। विभिन्न निकायों में पदस्थ शिक्षकों का लगातार प्रयास करने के बाद शिक्षा विभाग में संविलियन हुआ है। उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सैनिक स्कूल के प्रवेश द्वार के समीप “एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के तहत जामुन का पौधा लगाया।

संबंधित समाचार

लोकप्रिय

ताजा खबर