आयुध निर्माणी खमरिया में कार्य समिति द्वारा किया गया कैरम बोर्ड का वितरण

आयुध निर्माणी खमरिया में कार्य समिति द्वारा कर्मचारियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वस्थ का ध्यान रखते हुए लंच टाईम में मनोरंजन के लिए कैरम बोर्ड का वितरण किया गया।

कार्यसमिति उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया की निर्माणी में कार्य करने वाले कर्मचारियों को मनोरंजन के लिए 68 कैरम बोर्ड का वितरण किया गया। जिससे कर्मचारियों का रेस्ट के दौरान मनोरंजन हो सके इस दौरान कार्यसमिति सदस्य अखिलेश पटेल, जीजो सी जैकब, राहुल चौबे, संगम कुमार, संजीव, रोहित सेठ उपस्थित थे

इसके साथ ही सुरक्षा कर्मचारी यूनियन खमरिया के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा कैंट विधायक अशोक रोहाणी को मानेगांव, मोहनिया रहने वाले आयुध निर्माणी खमरिया से जुड़े कर्मचारियों की ओर से स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

विधायक रोहाणी ने समस्याओं का निदान अति शीघ्र करने का आश्वासन भी दिया ज्ञापन देने के लिए यूनियन के आनंद शर्मा, अमित चौबे, अनुपम भौमिक, अखिलेश पटेल, धर्मेंद्र रजक, गुरप्रीत सिंह, हृदेश यादव, जीजो सी जैकब, जीवन सिंह, अनुज मिश्रा, मुकेश विनोदिया, अनिल गुप्ता उपस्थित रहे।