मप्र सरकार को जगाने लामबंद हुए शासकीय कर्मचारी, शुक्रवार को सौंपेंगे कलेक्टर को ज्ञापन

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ जबलपुर शाखा द्वारा 8 अक्टूबर शुक्रवार को शाम 4 बजे ओमती थाने के सामने, घंटाघर के पास जिला संरक्षक योगेंद्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय के नेतृत्व में कलेक्टर जबलपुर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम का ज्ञापन सौंपा जाएगा ।

कर्मचारियों की 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता, 12 माह की वेतन वृद्धि का एरियर्स, कैशलेस इलाज की सुविधा, पदोन्नति, आवास भत्ते के साथ 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सम्पूर्ण प्रदेश के जिलों में शुक्रवार को दिया जा रहा है।

संयुक्त मोर्चा के योगेन्द्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, विश्वदीप पटेरिया, संजय गुजराल, संतोष मिश्रा, नरेश शुक्ला, देव दोनेरिया, रविकांत दहायत, प्रसांत सोधिया, अजय दुबे, योगेस चौधरी, मुकेश चतुर्वेदी, मुकेश मरकाम, धीरेंद्र सिंह, एसके बांदिल, प्रदीप पटेल, योगेंद मिश्रा, राम दुबे, नरेंद्र सेन, सतीश उपाध्याय, वीरेश शर्मा, आलोक अग्निहोत्री, मुकेश सिंह ने समस्त घटक दलों के पदाधिकारियों से अपरान्ह 3:30 बजे घंटाघर पहुंचने की अपील की है।