Sunday, September 8, 2024
Homeमध्यप्रदेशजल संसाधन विभाग में कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी वेतन को तरसे,...

जल संसाधन विभाग में कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी वेतन को तरसे, गड़बड़ाया महीने का बजट

मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सहसंयोजक संतोष मिश्र ने बताया कि आज दिनांक तक हिरन जलसंसाधन संभाग जबलपुर में कार्यरत् दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, स्थायी, कार्यभारित कर्मचारी एवं नियमित कर्मचारियों तथा अधिकारियों का माह जून के वेतन का भुगतान आज 22 जुलाई तक नहीं हुआ है।

वेतन नहीं मिलने के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिजन आर्थिक संकट से परेशान हैं। चूँकि माह जुलाई में बच्चों की एडमीशन एवं फीस स्कूलों में देना पड़ती है, उक्त समस्या को लेकर प्रमुख अभियंता जलसंसाधन भोपाल से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें जबलपुर में कार्यरत् कर्मचारियों की वेतन समस्या से अवगत कराया। प्रमुख अभियंता शिरीष मिश्रा जल संसाधन विभाग भोपाल ने शीघ्र वेतन भुगतान किये जाने का आश्वासन दिया है।

मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, नरेश शुक्ला, विश्वदीप पटेरिया, अर्जुन सोमवंशी, योगेश चौधरी, विनय नामदेव, योगेंद्र मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा ने शीघ्र वेतन भुगतान किये जाने के साथ दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

संबंधित समाचार

लोकप्रिय

ताजा खबर