MPPKVVCL के मुख्यालय में आजादी का जश्न: हजारों कर्मचारियों को भेंट किए गए तिरंगे

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में हर घर तिरंगा अभियान मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में भी पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। कारपोरेट मुख्यालय में कर्मचारियों ने तिरंगा लहरा कर देशभक्ति का संदेश दिया।

कंपनी द्वारा अपने हजारों कर्मचारियों को तिरंगे भेंट किए गए हैं, ताकि वे 13 से 15 अगस्त 22 के दौरान अपने घरों में तिरंगा लहराकर आजादी के जश्न में शामिल हो सकें। कंपनी क्षेत्र के जबलपुर, सागर, रीवा एवं शहडोल संभाग के सभी कार्यालयों एवं विद्युत केंद्रों पर तिरंगा फहराया जा रहा है।