जबलपुर जीईसी में कर्मचारियों के साथ हो रही अनियमिततायें, प्राचार्य की कार्यप्रणाली से आक्रोश

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ विभागीय शाखा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जबलपुर के विभागीय अध्यक्ष विजय कुमार यादव के नेतृत्व में शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के प्राचार्य को स्मरण पत्र दिया गया।

इससे पूर्व 6 सितंबर 2021 को 6 सूत्री मांगों का मांग पत्र दिया गया था, जिस पर प्राचार्य द्वारा पर आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में रोष है।

विभागीय अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगों का शीघ्रातिशीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा और इसकी संपूर्ण जवाबदारी संस्था प्रमुख की होगी।

इस अवसर पर पवन भारती, विजय ठाकुर, प्रेम नारायण ठाकुर, मूलचंद पटेल, मोहन पाराशर, पूरन सिंह, वीरेंद्र सिंह मरावी, राजाराम, सीताराम, बृजवासी, लोक सिंह परस्ते आदि कर्मचारी गण उपस्थित रहे।