जबलपुर के कजरवारा में दो वर्षों से साफ नहीं हुई नाली, 5 वर्षों से नहीं लगी झाड़ू

जबलपुर के कजरवारा विकास समिति द्वारा नगर निगम आयुक्त को माँगपत्र देकर समस्याओं के निराकरण की माँग की है। निगम जोन कार्यालय क्रमांक 11 राजा गोकुल दास धर्मशाला कार्यालय के अंतर्गत कजरवारा नई बस्ती कृष्णा मेडिकल स्टोर, मोहन बर्मन के मकान के पीछे की नाली पिछले 2 वर्षों से साफ नहीं कराई गई।

इसके अलावा कजरवारा पुरानी बस्ती पटेल गौटिया मोहल्ला में करीबन 5 वर्षों से नगर निगम के द्वारा झाड़ू नहीं लगवाई गई, यहाँ नगर निगम के पीने के पानी वाले नल 15 वर्षो से बंद है। गौटिया की जनता हैंड पंप या खंदारी नाले के पानी से गुजर चला रही है। पटेल, महोबिया, प्रधान बस्ती में जनता ही रोड साफ करती है।

नगर निगम से उपेक्षा झेल रही कजरवारा कि जनता समस्याओं से निदान की रास्ता देख रही है। कजरवारा विकास समिति के नकुल गुप्ता, अटल उपाध्याय, राजकुमार पटेल, लक्ष्मी दास वैरागी, रज्जन गौटिया, मोहित वर्मन, संदीप सोनी, बबलू सेन, बिनीत उपाध्याय, परसोत्तम उपाध्याय, हरदत्त व्यास, कमलू सेन ने नगर निगम आयुक्त के कार्यालय में पत्र देकर जांच कर कार्यवाही की मांग की है।