Wednesday, July 3, 2024
Homeमध्यप्रदेशपर्व-त्यौहारों पर मजबूत रहे कानून व्यवस्थाः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पर्व-त्यौहारों पर मजबूत रहे कानून व्यवस्थाः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आने वाले माह में विभिन्न पर्व-त्यौहार के संबंध में मजबूत कानून व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित की जाए। सभी त्यौहार सद्भाव के वातावरण में मनाए जाएं। शांति व्यवस्था को आंच पहुंचाने वाले तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हो। ऐसे तत्वों पर अंकुश बना रहे। साथ ही गौवंश का सम्मान सुनिश्चित हो, कालाबाजारी और मिलावट करने वाले तत्वों के विरूद्ध अभियान जारी रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा जिलों के कलेक्टर्स और वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। बाढ़ और आपदा की स्थितियों में प्रशासन नागरिकों के सहयोग के लिए तत्पर रहे। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज हो रही शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल से पहले नर्सरियों में पौधे तैयार करने, सीड बॉल्स तैयार करने और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुकूल पौधों की प्रजातियों का चयन करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा खरीफ की बोवनी के समय खाद, बीज और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने जानकारी दी कि उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रदेश में निरंतर रैक आ रहे हैं। किसानों को किसी तरह की समस्या उत्पन्न नहीं होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूल चले हम अभियान, कॉलेज चले हम अभियान और आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव वीरा राणा, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव आदि उपस्थित थे।

टॉप हेडलाइंस

तुम्हारे पसंद की साड़ी: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा सुनों,ज़रा देखो नाखिलखिलाती धूपगुनगुनाती शाममचलती ये रात एहसासों की ज़मीखुला आसमांटिमटिमाते जुगनूचमकते सितारेपुकारे वो चंदा आँखों का ये काजलबहके जुल्फों का बादलछनछनाती पायलमुस्कुराती ये बिंदियाँहाथों...

एमपी में मानसूनी बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। बारिश की...

देश को प्रगति पथ पर बढ़ने से अब कोई रोक नहीं सकता, तीसरे कार्यकाल...

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान देश को विश्वास दिलाया कि तीसरी बार चुनकर...

छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, कई राज्यों में भारी...

नई दिल्ली (हि.स.)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। भारत मौसम विभाग ने मंगलवार को...

जबलपुर कलेक्टर के निर्देश: किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखें अधिकारी

किसानों से समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी प्रक्रिया के सुचारू संचालन को लेकर आज संपन्न हुई जिला उपार्जन समिति की...

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत इच्छुक युवाओं से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त कर नवीन उद्योग, सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के क्षेत्र में स्वयं का...

बिजली कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने शपथ लेकर स्वेच्छा से लिया पौधरोपण एवं देखरेख...

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार और ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में  पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य...

डेंगू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, इस तरह करें बचाव

स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू "एडीज है घरेलू मच्छर" के संबंध में जनजागरूकता के लिए एडवायजरी जारी की गई है। एडवायजरी में कहा गया है...

सिंहस्थ-2028 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर सीएम डॉ. यादव ने अधिकारियों के साथ की...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में बैठक में सिंहस्थ: 2028 के लिए प्रस्तावित कार्य योजना के अंतर्गत क्षिप्रा नदी को...