लाइनमेनों के पास सुरक्षा उपकरण न होने से मचा हाहाकार

जबलपुर में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल
तकनीकी कर्मचारी संघ के द्वारा जेसू पूर्व शहर संभाग के कार्य पालन अभियंता नीरज परस्ते से तकनीकी कर्मचरियों की लंबित सम्सायो को लेकर वार्ता की गई।

जिसमें हैंड ग्लव्स, प्लास्क, बांस की सीढ़ी, टॉर्च डिस्चार्ज एवम् ऑपरेटिंग रॉड, टूल बैग, वर्दी, रबर एंकल शूज़, हैलमेट, परिचय पत्र, चिकत्सा पुस्तिका, शिकायत पुस्तिका, फ्यूज वायर, कर्मचारियों की कमी, मास्क सेनेटाइजर आदि पर वार्ता की गई।

इस दौरान संघ के हरेंद्र श्रीवास्तव, शशि उपाध्याय, मोहन दुबे, ददन तिवारी, मुन्ना लाल लखेरा, अरुण मालवीय आदि उपस्थित थे।

डीई नीरज परस्ते द्वारा संघ प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया गया एक सप्ताह के अंदर सभी तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करा दिये जाएंगे।

वहीं चिकित्सा पुस्तिका परिचय पत्र-शिकायत पुस्तिका पर कार्यवाही की जाएगी। तकनीकी कर्मचारियों की कमी का पत्र उच्च अधिकारियों को लिख दिया गया है। सेनेटाइजर व मास्क कर्मचारियों को बांट दिए गए है।