MP NEWS: जबलपुर के विपिन पीपरे बने आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ प्रदेश महाप्रबंध समिति अनुसंशा पर प्रांतीय अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा एवं प्रदेश आईटी सेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय दुबे द्वारा आईटी सेल प्रदेश समिति का गठन किया गया है। जिसमे जबलपुर संभाग के कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष विपिन पीपरे को आईटी सेल प्रकोष्ट का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे संघ के कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।

इनकी नियुक्ति पर संभागीय संरक्षक रामकुमार मेहरा, संघ के प्रांतीय सचिव एवं जिलाध्यक्ष रविकांत दहायत, संभागीय महामंत्री सहदेव रजक, संभागीय सचिव महेन्द्र साहू, संभागीय कोषाध्यक्ष संजय रजक, राजेन्द्र चतुर्वेदी, प्रमोद कुमार, विजय यादव, रविन्द्र राय, प्रेम नारायण ठाकुर, धीरज ठाकुर, समर सिंह ठाकुर, माग्रेट जोसफ, अंजली कनोजिया, सुरेश बाल्मीक आदि पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी है।