महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दो अक्टूबर को उपवास आन्दोलन करेंगे एमपी के कर्मचारी

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि प्रदेश के कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगो के समर्थन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दो अक्टूबर को आन्दोलन के पहले चरण में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक उपवास कर ज्ञापन दिया जावेगा।

संयुक्त मोर्चा की मांग है कि लिपिकों की वेतन विसंगति रमेश चंद्रशर्मा आयोग की अनुशंसा के अनुसार सुधारी जाए, पुरानी पेंशन दी जावे, पदोन्नती चालू जावे, मुख्यमंत्री चिकित्सा बीमा योजना लागू की जाये, जीवन बीमा योजना की राशि 2 सौ के स्थान पर 5 सौ काटी जावे। सातवें वेतनामन के अनुसार आवास भत्ता दिया जावे, कार्यभारित स्थापना बंद की जावे, भृत्य का पद नाम बदला जावे, रिक्त पद में अनुकम्पा नियुक्ति आदि 17 सूत्रीय मांगों पर आदेश जारी किये जाएं।

इसी तारतम्य में संपूर्ण मध्यप्रदेश में दो अक्टूबर को एक साथ आन्दोलन का शुभारंभ किया फटेगा। मांगों का निराकरण करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह द्वारा मुख्यसचिव मध्य प्रदेश शासन को माँग पत्र देकर आंन्दोलन की चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, विश्वदीप पटैरिया, नरेश शुक्ला, प्रशांत सोधिया, संतोष मिश्रा, देव दोनेरिया, रविकांत दहायत, प्रदीप पटैल, योगेश चौधरी, मुकेश चतुवेर्दी, मुकेश मरकाम, अजुर्न सोमवंसी, योगेन्द्र मिश्रा, अजय दुबे, नरेन्द्र सैन, संदीप नेमा, सुरेन्द्र जैन, गोविन्द विल्थरे, रवि बांगड, पीएल गौतम ने प्रदेश शासन से समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्त 17 सूत्रीय मांगो पर आदेश जारी करने की मांग की है।