Friday, July 5, 2024
Homeमध्यप्रदेशएमपी सरकार का बड़ा फैसला: वन विभाग में गोपनीय चरित्रावली के लिये...

एमपी सरकार का बड़ा फैसला: वन विभाग में गोपनीय चरित्रावली के लिये नई प्रणाली लागू

मध्यप्रदेश शासन द्वारा भारतीय वन सेवा अधिकारियों की गोपनीय चरित्रावली (एसीआर) के लिये एक नई प्रणाली लागू की गई है। वन प्रबंधन में शामिल विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के बीच पारदर्शिता, दक्षता और सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से नई प्रणाली लागू की गई है। नई प्रणाली में डीएफओ की एसीआर पर कलेक्टर की टिप्पणियों को भी शामिल किया गया है।

जिला स्तर पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, वन प्रबंधन, भूमि अधिग्रहण और माइनिंग उद्योगों में वन और प्रशासन दोनों विभागों की महती आवश्यकता होती है। वर्तमान व्यवस्था में भी वन प्रबंधन और इससे जुड़े मामलों में जिला कलेक्टर का रोल सर्वथा महत्वपूर्ण होता है और कलेक्टर के अभिमत पर ही प्रस्ताव पास किए जाते हैं। इसी तरह, वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों की एसीआर अब विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा अधिकारियों के कार्य निष्पादन एवं मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) लिखने के लिये चैनल निर्धारित किया गया है। इसमें वन मण्डल अधिकारी/वन संरक्षक (क्षेत्रीय) स्तर के अधिकारियों की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी वन बल प्रमुख होंगे और स्वीकारकर्ता अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव होंगे। वन मण्डल अधिकारी (उत्पादन) की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) और स्वीकारकर्ता अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव होंगे। उप वन संरक्षक (न्याया प्रकरण) के गोपनीय चरित्रावली के समीक्षक अधिकारी वन बल प्रमुख और स्वीकारकर्ता अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव होंगे।

जारी आदेश में संचालक वन विद्यालय के गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशिक्षण) और स्वीकारकर्ता अधिकारी वन बल प्रमुख होंगे। मुख्य वन संरक्षक (क्षेत्रीय) की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी वन बल प्रमुख और स्वीकारकर्ता अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव होंगे। क्षेत्र संचालक टाईगर रिजर्व/संचालक सिंह परियोजना/वन विहार की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी वन बल प्रमुख और स्वीकारकर्ता अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव होंगे।

मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना एवं वन भू-अभिलेख) और स्वीकारकर्ता अधिकारी वन बल प्रमुख होंगे। प्राचार्य रेंजर्स कॉलेज की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशिक्षण) और स्वीकारकर्ता अधिकारी वन बल प्रमुख होंगे। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना (आंचलिक) की गोपनीय चरित्रावली के समीक्षक अधिकारी वन बल प्रमुख और स्वीकारकर्ता अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव होंगे।

इसी प्रकार उप वन संरक्षक/वन संरक्षक/मुख्य वन संरक्षक की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी संबंधित प्रधान मुख्य वन संरक्षक और स्वीकारकर्ता अधिकारी वन बल प्रमुख होंगे। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी वन बल प्रमुख और स्वीकारकर्ता अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव होंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मुख्यालय) के समीक्षक अधिकारी मुख्य सचिव और स्वीकारकर्ता अधिकारी मुख्यमंत्री होंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के समीक्षक अधिकारी वन मंत्री और स्वीकारकर्ता अधिकारी मुख्यमंत्री होंगे।

समीक्षा की यह अतिरिक्त परत व्यापक स्तर पर शासन और विभागीय दोनों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारी के प्रदर्शन का अधिक व्यापक मूल्यांकन सुनिश्चित करेगी। आईएफएस अधिकारी की एसीआर लिखने की मुख्य जिम्मेदारी अभी भी आईएफएस अधिकारियों के पास ही रहेगी। कलेक्टर और विभागीय वरिष्ठों की टिप्पणियां जिला और राज्य स्तरीय लक्ष्यों के व्यापक संदर्भ में अधिकारी के प्रदर्शन के बारे में जानकारी प्रदान करेंगी। यह व्यवस्था वर्ष 2024-25 से लागू की गई है।

टॉप हेडलाइंस

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...

जबलपुर में शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग के मामले में सरपंच और सचिव...

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप...

संभागीय कमिश्नर ने घोर कदाचरण के कारण छिंदवाड़ा के मोहखेड़ जनपद सीईओ को किया...

जबलपुर संभाग के संभागीय कमिश्नर अभय कुमार वर्मा द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत मोडखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागचन्द टिम्हरिया को...

ज़िद, जुनून और जज़्बे के साथ टीम भावना से स्वास्थ्य क्षेत्र में एमपी को...

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि ज़िद, जुनून और जज़्बे के साथ टीम भावना से कार्य कर मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य...

बिजली चोरी के मामले में उपभोक्ता को तीन माह की जेल और 5.79 लाख...

बिजली चोरी के एक मामले में कोर्ट ने आरोपी उपभोक्ता को तीन माह के सश्रम कारावास तथा 5 लाख 79 हजार 885 रुपये के...

नए एमडी के आते ही 9 आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं समाप्त, 76 का कटा...

उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में...

यही सत्य है जीवन का: सीमा शर्मा ‘तमन्ना’

सीमा शर्मा 'तमन्ना'नोएडा, उत्तर प्रदेश है जीवन का सत्य यही एकजिसको हर हाल अपनाना हैकितने ही महंगे गाड़ी और बंगलेरखो कितने ही दोगले रिश्तेअंतिम सफर...

लोक सेवकों ने भेजी मुख्यमंत्री के नाम की पाती: कहा- केंद्र के समान एमपी...

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता, आवास-शहरी भत्ता, मुख्मंत्री चिकित्सा बीमा योजना का लाभ दिए जाने के...