Saturday, April 27, 2024
HomeएमपीMP NEWS: प्रमुख सचिव के आदेश के बाद भी सीएम राईज विद्यालय...

MP NEWS: प्रमुख सचिव के आदेश के बाद भी सीएम राईज विद्यालय के शिक्षकों की लगा दी चुनाव ड्यूटी

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि एमपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पूरे प्रदेश में सीएम राईज विद्यालयों का सत्र 2022-23 में उदय हो चुका है तथा इन विद्यालयों में चयनित शिक्षकों व अध्यापकों का पदांकन कर दिया गया है।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर लेख किया गया था कि सीएम राईज विद्यालयों में पदस्थ शैक्षणिक अमले को चुनाव कार्य से मुक्त रखा जाये, इसके बाद भी दर्जनों शिक्षकों व अध्यापकों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं निगरीय निकाय में डयूटी लगा दी गई है। शासन के इतने स्पष्ट आदेश होने के बाद भी सीएम राईज विद्यालय के शिक्षकों को चुनाव कार्य लगाया जाना समझ से परे है।

संघ योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, सुरेन्द्र जैन, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, आशुतोष तिवारी, दुर्गेश पाण्डे, बृजेश मिश्रा, सुनील राय, राजकुमार सिंह, अभिषेक मिश्रा, सोनल दुबे, देवदत्त शुक्ला, पवन ताम्रकार, विनय नामदेव, संतोष तिवारी, महेश कोरी, श्यामनारायण तिवारी, मनोज सेन, मनीष लोहिया, मनीष शुक्ला, प्रियांशु शुक्ला, बृजेश गोस्वामी, सतीश पटैल, प्रशांत शुक्ला, मो. तारिक, धीरेन्द्र सोनी आदि ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि शासन के आदेशों के अनुक्रम में सीएम राईज विद्यालयों में पदस्थ अमले को चुनाव कार्य से मुक्त रखा जाये।

टॉप न्यूज