मध्य प्रदेश में शिक्षक 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक कर सकेंगे स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य, संभाग और जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के शिक्षकों और अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए विभागीय स्थानांतरण नीति की समय सारणी निर्धारित की है।

प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि प्रदेश के शिक्षक 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

समय सारणी के अनुसार 30 सितंबर 2022 तक एजुकेशन पोर्टल पर रिक्त पदों का सत्यापन होगा। स्थानांतरण के इच्छुक आवेदक 30 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 तक पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश 22 अक्टूबर 2022 तक होंगे, भारमुक्त और कार्यभार ग्रहण करने संबंधी सभी कार्यवाही 5 नवंबर 2022 तक की जाएगी।