ब्रह्मलीन जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को शासकीय कर्मचारी संघ ने अर्पित की भावांजलि

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं मप्र एमेच्योर खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में बगलामुखी मंदिर सिविक सेंटर जबलपुर में श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रह्मचारी चैतन्यानंद महाराज के सानिध्य में अनंत श्री विभूषित द्विपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराजश्री के पावन श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सैंकडों दीप प्रज्जवलित कर ब्रह्मचारी चैतन्यानंद महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीपांजलि, पुष्पांजलि एवं भावांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पं अयोध्या तिवारी, संजय यादव, योगेन्द्र दुबे, जवाहर केवट, आशुतोष तिवारी, मुकेश सिंह, विनोद पोद्दार, आलोक अग्निहोत्री, आरके परोहा, रजनीश तिवारी, गोविन्द विल्थरे, चन्दु जाउलकर, डॉ संदीप नेमा, राजेन्द्र कुररिया, श्रीराम झारिया, मनोहर, शर्मा, केशव दुबे, दुर्गेश पाण्डे, श्यामनारायण तिवारी, दीपक सोन, राकेश दुबे, संतोष तिवारी, विनय नामदेव, पवन ताम्रकार, विवेक तिवारी, शेखर मिश्रा, आर्यन मिश्रा, शुभम काछी, नैनसी जैन, पूजा वर्मन, विवेक यादव आदि उपस्थित रहे।